एंटरटेनमेंट वेब डेस्क / मशहूर डांसर और बिग बॉस 11 में अपना जलवा दिखाने वाली सपना चौधरी अब मां बन गई हैं | उन्होंने बेबी बॉय को जन्म दिया है | उनके पति वीर साहू ने सोशल मीडिया पर ये गुडन्यूज शेयर की है | वैसे सपना चौधरी ने अपनी शादी और प्रेग्नेंसी को अब तक छुपाए रखा | सपना के वीर साहू संग रिलेशन में होने और शादी करने की खबरें तो थीं | लेकिन इसकी कभी पुष्टि नहीं की गई |
और अब सीधे सपना चौधरी के मां बनने की खबर का खुलासा हुआ है | मां बनने के साथ ही सपना और वीर साहू की शादी के बारे में भी पता चला है | सपना को मां बनने पर उनके फैंस बधाईयां दे रहे हैं |
हिसार के रहने वाली वीर ने जनवरी में सपना से शादी की थी | वीर के परिवार में किसी की मौत होने की वजह से उनकी शादी को गुप्त रखा गया था | फिलहाल खुद सपना की फैमिली और वीर की फैमिली परिवार में नन्हे मुन्ने के आने से खुश है |
हालांकि सोशल मीडिया पर सपना के पति वीर को फैंस की नाराजगी झेलनी पड़ी | कुछ लोगों ने सपना और वीर को ट्रोल किया | वीर ने फेसबुक लाइव में पिता बनने की खबर दी है | इस दौरान वे ट्रोल्स को लेकर काफी नाराज भी दिखे और उनकी जमकर क्लास लगाई |
कई लोगों के उनके और सपना के पैरेंट्स पर किए गए अश्लील और भद्दे कमेंट्स को लेकर वीर ने नाराजगी जताई | वीर ने साफ कहा कि वे अपनी निजी जिंदगी में किसी का हस्तक्षेप नहीं चाहते | क्यों वे बताएं कि उन्होंने शादी कर ली और उन्हें पब्लिसिटी नहीं चाहिए|
वीर के बारे में बात करें तो वे खुद एक परफ़ॉर्मर है और सपना को उनके काम के लिए सपोर्ट करते हैं | वीर खुद भी एक सिंगर और अभिनेता हैं | पिछले चार साल से सपना के साथ उनका रिलेशन था जो अब शादी में बदला |
सपना अपने स्टेज शोज और इंटरनेट के वीडियोज से देशभर में मशहूर हैं | तेरी आंख्या का यो काजल उनका लोकप्रिय डांस गाना है | इसके अलावा रसगुल्ला और जीरो फिगर भी उनके जाने माने गाने हैं, जिनपर डांस करके उन्होंने लोकप्रियता हासिल की है |
वहीं वीर साहू हरियाणा के पॉपुलर सिंगर, राइटर और एक्टर हैं | उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है | वीर एक किसान जाट परिवार से आते हैं | वीर का स्वैग लोगों को काफी पसंद आता है |
वीर ने फिल्म थड्डी बड्डी से फिल्मों में डेब्यू किया था | फिर वे गांधी फिर आ गया, खलनायक, रशूट आला जाट जैसी मूवीज में नजर आए | वीर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं |