Friday, September 20, 2024
HomeJara HatkeHappy Women Day 2020: जानें महिला दिवस से जुड़ी जरूरी बातें और...

Happy Women Day 2020: जानें महिला दिवस से जुड़ी जरूरी बातें और क्या है इस बार का थीम 

दिल्ली वेब डेस्क / अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को पूरे विश्व में नारी के सम्मान में मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2020 की थीम “Each for Equal” इसलिए रखी गई ताकि लोगों में (हर कोई एक सामान) की भावना को जगाया जा सके। ट्विटर पर #EachforEqual तेजी से ट्रेंड भी कर रहा है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्कूल से लेकर ऑफिस और बड़े-बड़े मंचों तक नारी पूजन की बात कही जाती है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाषण, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर निबंध और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर क्विज कॉम्पिटिशन किया जाता है।

सभी लोग महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शायरी, फोटो, वॉलपेपर, स्टेटस और कोट्स भेजकर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। लेकिन हम हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस क्यों मनाते हैं ? अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास क्या है ? पहला अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया गया ? शायद बहूत कम इन सवालों के जवाब जानते होंगे, तो आइये जानते हैं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवालों के जवाब…

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास क्या है ?

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरुआत 1908 खुद महिलाओं ने अपने हक के लिए की थी। दरअसल अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में 15 हजार महिलाओं ने अपने मत अधिकार, बेहतर वेतन और कार्यस्थल पर काम करने में कम घंटों की मांग की थी। इसके ठीक एक साल बाद 28 फरवरी 1909 को सोशलिस्ट पार्टी ऑफ़ अमेरिका में पहला राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।

8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस क्यों मनाते हैं ?

राष्ट्रीय महिला दिवस कैसे बना अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: इस महिला दिवस आयोजन के बाद जर्मन क्रांतिकारी क्लारा ज़ेटकिन ने 1910 में अंतर्राष्ट्रीय समाजवादी महिला सम्मेलन में प्रस्ताव दिया कि 8 मार्च को कामकाजी महिलाओं के सम्मान के रूप में याद किया जाएगा। तब से इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस या अंतर्राष्ट्रीय कामकाजी महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस सम्मलेन में 17 देशों की 100 महिलाएं मौजूद थीं।



पहला अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया गया ?

इस प्रस्ताव के बाद 8 मार्च 1911 में जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, स्विट्जरलैंड और डेनमार्क में सबसे पहला अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इसके बाद 1917 में सोवियत रूस में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ने के बाद 8 मार्च को वहां राष्ट्रीय अवकाश घोषति किया गयाहो गया। 1967 तक कई नारीवादी आदोलनों ने इसे नहीं अपनाया। लेकिन 1975 में संयुक्त राष्ट्र ने महिला दिवस को आधिकारिक मान्यता दी, तब से हर साल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाने लगा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पहली थीम थी ‘सेलीब्रेटिंग द पास्ट, प्लानिंग फ़ॉर द फ्यूचर’।

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img