Friday, September 20, 2024
HomeCrimeफांसी भी है कबूल,श्रद्धा की हत्या का कोई अफ़सोस नहीं,जन्नत में जाने...

फांसी भी है कबूल,श्रद्धा की हत्या का कोई अफ़सोस नहीं,जन्नत में जाने पर उसे हूर मिलेगी,पॉलीग्राफ टेस्ट में आफताब ने किया चौंकाने वाला खुलासा

दिल्ली : पॉलीग्राफ टेस्ट में आफ़ताब ने कई चौकाने वाले खुलासे किये है। उसे श्रद्धा वाल्कर की हत्या का कोई अफ़सोस नहीं है। अफसरों ने जब उसका पॉलीग्राफ टेस्ट किया तो कई नए खुलासे भी हो रहे हैं। जिस तरह से आफताब पूनावाला ने इस हत्या को अंजाम दिया है, वो किसी शातिर अपराधी से कम नहीं है। ये जानकर पॉलीग्राफ टेस्ट करने वाले भी हैरान है। उसका पॉलीग्राफ टेस्ट अभी भी जारी है। आफ़ताब को 13 दिन की हिरासत में तिहाड़ जेल में रखा गया है। सोमवार को उसके जेल लौटने के दौरान उसपर जानलेवा हमला भी किया गया है। लिहाजा आज उसके पॉलिग्राफ टेस्ट को लेकर पुलिस काफी सतर्कता बरत रही है। न्यूज़ टुडे को मिली जानकारी के मुताबिक पॉलिग्राफ टेस्ट के बाद उसका नार्को टेस्ट भी किया जा सकता है। 

जब उसने कहा कि फांसी भी हो जाए तो अफसोस नहीं, आफताब का यह चौंकाने वाला बयान सुर्खियों में है। सूत्र बताते है कि पॉलीग्राफ टेस्ट में उसने जो जानकारी दी है उसे जानकर पुलिस भी हैरत में है। पहली बार उसने पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है। एक खबर के मुताबिक पुलिस सूत्रों ने बताया है कि आफताब ने पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान कहा है कि श्रद्धा की हत्या के आरोप में उसे अगर फांसी भी हो जाए तो उसे कोई अफसोस नहीं होगा, जन्नत में जाने पर उसे हूर मिलेगी। यही नहीं उसने यह भी बताया कि उसके श्रद्धा से रिश्ते के दौरान 20 से अधिक हिंदू लड़कियों से संबंध रहे हैं. पुलिस को आफताब के दिए इस बयान से उसकी कट्टर मानसिकता सामने आई है। 

यह तथ्य सामने आया है कि वो बंबल ऐप पर लड़कियों को फंसाता था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आफताब ने पूछताछ के दौरान कहा कि बंबल एप पर चुन-चुनकर वह हिंदू लड़कियों को अपने जाल में फंसाता था। श्रद्धा की हत्या करने के बाद उसने एक साइकाट्रिस्ट लड़की को अपने कमरे पर बुलाया था, वह भी हिंदू थी। उसने टेस्ट में बताया कि पहले उसने श्रद्धा की अंगूठी पहन कर प्रपोज किया था। उसके अलावा भी उसने कई हिंदू लड़कियों से दोस्ती की थी। 

टेस्ट में उसने यह भी कहा कि उसे श्रद्धा की हत्या का अफसोस नहीं है। आफताब ने जोर देकर बताया है कि श्रद्धा की हत्या कर उसके शव के टुकड़े करने में उसे कोई अफसोस नहीं है। पूछताछ में उसके चहरे पर कभी शिकन नहीं दिखाई दी। पूछताछ खत्म हो जाने के बाद वह चैन की नींद सोता था. उसने पुलिस से स्पष्ट बताया है कि उसने मुंबई में ही श्रद्धा की हत्या कर उसके टुकड़े करने की प्लानिंग कर ली थी। 

जानकारी मिली है कि पॉलीग्राफ के बाद आफ़ताब का नार्को टेस्ट भी होगा। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आफताब ने पालीग्राफ टेस्ट में कुछ ऐसे सच बताए हैं, जो बेहद चौंकाने वाले हैं। पॉलीग्राफ के बाद उसका नार्को टेस्ट कराने के बाद पुलिस कई अपराधों का सच पता लगाना चाहती है। बताते है कि, पुलिस को वह काफी सोच-समझकर कम शब्दों में जवाब दे रहा है। 

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img