रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार ने 5000 शिक्षकों की भर्ती के प्रस्ताव को वित्त विभाग से मंजूरी दिला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हाल ही में प्रदेश के शैक्षणिक ढांचे को मजबूत करने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से यह भर्ती कार्यक्रम घोषित किया था।
किस विषय और विभाग में कितने पद होंगे
इन 5000 पदों में विभिन्न विभागों और विषयों के लिए भर्ती होगी:
सहायक शिक्षक प्रयोगशाला: 200 पद
सहायक शिक्षक: 2000 पद
कला संकाय, कृषि, अंग्रेजी और संस्कृत: 1500 पद
लेख्चरर पद: अंग्रेजी, गणित, भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान, वाणिज्य, संस्कृत, कंप्यूटर और कला समूह के लिए 1000 पद
खेल और योग शिक्षक: 300 पद
