
नेशनल डेस्क : मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने जेल और वन विभाग में कुल 1679 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस अभियान के तहत जेल प्रहरी, वनरक्षक, क्षेत्ररक्षक और जेल सुपरिटेंडेंट जैसे पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
किन पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती में मुख्य रूप से निम्न पद शामिल हैं- जेल प्रहरी, वनरक्षक, क्षेत्ररक्षक, जेल सुपरिटेंडेंट। सबसे खास बात यह है कि कई पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता केवल 10वीं पास निर्धारित की गई है, जिससे बड़ी संख्या में युवाओं को आवेदन का अवसर मिलेगा।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
जेल प्रहरी, वनरक्षक, क्षेत्ररक्षक: न्यूनतम योग्यता 10वीं पास।
जेल सुपरिटेंडेंट: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री अनिवार्य।
आयु सीमा की बात करें तो अधिकांश पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष तय की गई है, जबकि जेल सुपरिटेंडेंट पद के लिए 21 वर्ष अनिवार्य है। अधिकतम आयु 38 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।





