Government Job: बिहार में पुलिस कॉन्स्टेबल के 19 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स :
- सामान्य वर्ग: 7935 पद
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 1983 पद
- अनुसूचित जाति (SC): 3174 पद
- अनुसूचित जनजाति (ST): 199 पद
- अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC): 3571 पद
- पिछड़ा वर्ग (BC): 2381 पद
- पिछड़े वर्गों की महिलाओं के लिए: 595 पद
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- 12वीं पास
शारीरिक योग्यता :
- बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के फिजिकल टेस्ट में दौड़, ऊंची कूद, गोला फेंक भी होगा।
- फाइनल मेरिट लिस्ट फिजिकल टेस्ट में मिले अंकों के आधार पर बनेगी।
- यह 100 अंकों की होगी। इसमें पुरुष उम्मीदवारों को 6 मिनट में 1.6 किमी दौड़ लगानी होगी।
- महिलाओं को 5 मिनट में 1 किमी दौड़ना होगा।
- अनारक्षित, पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए लंबाई : 165 सेमी
- अत्यंत पिछड़ा वर्ग और एससी/एसटी के पुरुषों के लिए लंबाई : 160 सेमी
- सभी वर्ग की महिलाओं के लिए लंबाई : 155 सेमी
- अनारक्षित/पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए सीना : बिना फुलाए 81 सेमी, फुलाने के बाद 86 सेमी
- अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए सीना : बिना फुलाए 81 सेमी, फुलाने के बाद 87 सेमी
- एससी/एसटी वर्ग के लिए सीना : बिना फुलाए 84 सेमी, फुलाने के बाद 84 सेमी
- वजन : सभी वर्ग की महिलाओं के लिए न्यूनतम 48 किलोग्राम
एज लिमिट :
- अनारक्षित वर्ग के पुरुष और महिला : 18 से 25 साल
- पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग के पुरुष : अधिकतम 27 साल
- पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग की महिला : अधिकतम 30 साल
- सभी वर्ग के बिहार में ट्रेंड और नामांकित होम गार्ड्स को अधिकतम उम्र सीमा में 5 साल की छूट दी जाएगी
फीस :
- बिहार मूल के अत्यंत पिछड़ा, पिछड़ा, आर्थिक रूप से कमजोर, अनारक्षित वर्ग, राज्य से बाहर के उम्मीदवार : 675 रुपए
- बिहार के एससी/एसटी, महिला, थर्ड जेंडर : 180 रुपए
सिलेक्शन प्रोसेस :
- लिखित परीक्षा
- फिजिकल टेस्ट
- मेरिट बेसिस पर
सैलरी :
- लेवल-3 के तहत 21,700 – 69,100 रुपए प्रतिमाह
एग्जाम पैटर्न :
- रिटन एग्जाम 100 अंकों की होगी।
- एग्जाम लेवल 10वीं कक्षा के समकक्ष होगी।
- इसमें हिंदी, इंग्लिश, मैथ्स, सोशल साइंस, साइंस, जनरल नॉलेज और करंट अफेयर्स से प्रश्न पूछे जाएंगे।
- एग्जाम की टाइम लिमिट 2 घंटे होगी।
- एग्जाम में न्यूनतम 30% अंक लाना जरूरी होगा।
ऐसे करें आवेदन :
- ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं।
- “Apply Online” बटन पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुल जाएगा, जहां रजिस्ट्रेशन करने के लिए मांगे गए डिटेल्स दर्ज करें।
- सब्मिट पर क्लिक करके पेज पर लॉग इन करें।
- सभी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके फॉर्म सब्मिट करें।
- आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।