Friday, September 20, 2024
HomeChhatttisgarhGoogle ने शुरू किया महिलाओं और लड़कियों के लिए Global Impact Challenge,...

Google ने शुरू किया महिलाओं और लड़कियों के लिए Global Impact Challenge, देंगे 25 मिलियन अमरीकी डालर का अनुदान, इसके लिए करना होगा यह काम…

नई दिल्ली। आज पूरी ​दुनिया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सेलिब्रेट कर रही है। हर कोई अलग तरीके से महिलाओं की भूमिका और कार्यों की सराहना कर रहा है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपने कदम जमा चुकी हैं। ऐसा कोई क्षेत्र या काम नहीं जिसमें महिलाओं ने अपना लोहा न मनवाया हो। यही वजह है कि दुनिया महिलाओं के योगदान की सराहना करने से नहीं चूकती। महिला दिवस के मौके पर हर कोई महिलाओं के प्रति सम्मान प्रकट कर रहा है। ऐसे में टेक इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनी Google ने भी महिला दिवस के मौके पर महिलाओं और लड़कियो के लिए एक बड़ी घोषणा की है। Google के सीईओ सुंदर पिचाई ने आज घोषणा की है कि ‘आज हम महिलाओं और लड़कियों के लिए ग्लोबल इम्पैक्ट चैलेंज शुरू कर रहे हैं।

Google के सीईओ सुंदर पिचाई ने घोषणा की है ‘आज हम महिलाओं और लड़कियों के लिए एक वैश्विक http://Google.org इम्पैक्ट चैलेंज शुरू कर रहे हैं। हम गैर-लाभकारी और सामाजिक उद्यमों को 25 मिलियन अमरीकी डालर अनुदान प्रदान करेंगे, जो महिलाओं को व्यवस्थित अवरोधों, आर्थिक समानता और अधिक की मदद करने के लिए महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं।’

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img