अच्छी खबर : करो ससुर जी का सम्मान, मिलेगा छप्पर फाड़ कर धन, इस ससुर ने बहू को कर दिया मालामाल, कहा – लॉटरी खरीदने के लिए बहू  ने भी तामीली की हुक्म की, मिला फल, 2 करोड़ 50 लाख का पहला इनाम लगा हाथ, चरण छू कर ससुर का लिया आशीर्वाद

0
18

चंडीगढ़ / ससुर जी ने अपनी बहू  को लॉटरी का टिकट खरीदने के लिए कहा। बहू  ने भी बगैर ना नुकुर किये टिकट खरीद लिया। उसने ससुर जी के हुक्म का पालन करने के लिए जरा भी देरी नहीं की। लेकिन जब सब्र का फल मिला तो बहू  ही नहीं पूरा परिवार फूले नहीं समाया। मामला आसनसोल का है। दरअसल पंजाब राज्य का नया साल लोहड़ी बंपर – 2021 पश्चिम बंगाल के एक मध्यमवर्गीय परिवार के जीवन में आशा की एक नई किरण लेकर आया है। अंशकालिक रूप से बच्चों को क्ले मॉडलिंग और ड्राइंग सिखाने वाली संगीता चौबे ने 2.50 करोड़ रुपये का पहला पुरस्कार जीता। लॉटरी का यह टिकट उन्होंने अपने ससुर के कहने पर खरीदा था।

अपनी खुशी व्यक्त करते हुए, 48 वर्षीय आसनसोल निवासी संगीता ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में इतनी बड़ी पुरस्कार राशि जीतने का कभी सपना भी नहीं देखा था, लेकिन पंजाब राज्य नववर्ष लोहड़ी बंपर ने इसे सच कर दिखाया।  उन्होंने कहा कि उनके ससुर लंबे समय से लॉटरी टिकट खरीद रहे थे, लेकिन उन्होंने कभी भी पुरस्कार नहीं जीता था। लेकिन एक दिन ससुर जी ने उसे भी लॉटरी खरीदने का फरमान सुनाया। संगीता चौबे ने कहा कि उन्होंने अपने ससुर के अनुरोध पर पहली बार लॉटरी का टिकट खरीदा। इसके साथ ही उनका भाग्य चमक गया। उन्हें पहला पुरस्कार हासिल हुआ। 

पुरस्कार राशि के लिए इस परिवार ने आज चंडीगढ़ में लॉटरी विभाग को टिकट और आवश्यक दस्तावेज जमा किये। संगीता ने बताया कि उनके पति एक प्राइवेट नौकरी करते है। उनकी एक बेटी और दो बेटे हैं। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार राशि उनके बच्चों के भविष्य को संवारने में बहुत सहायक होगी और इससे उनकी वित्तीय समस्याओं का भी समाधान होगा। बताया जाता है कि पंजाब में न्यू ईयर लोहड़ी बंपर लॉटरी प्रत्येक वर्ष जनवरी में मकर संक्रांति के पर्व पर निकाली जाती है। इसकी टिकट की कीमत इस बार 500 रुपये रखी गई थी। इसकी बिक्री आमतौर पर नवंबर व दिसंबर माह में होती है। यह टिकट पंजाब के हर जिले में उपलब्ध रहते हैं। टिकटों की बिक्री ऑनलाइन भी होती है। अब होली और बैसाखी बंपर लॉटरी निकलने वाली है, तो बहुओं हो जाओ तैयार।  

ये भी पढ़े : कोंग्रेसियों को मुँह चिढ़ाने के लिए एक बार फिर फ़िल्मी मैदान में कंगना रनौत, जयललिता के बाद इंदिरा गांधी का रोल निभाएंगी, बताया कैसी होगी फिल्म में इंदिरा गाँधी की भूमिका, कांग्रेस की चुटकी लेने में भी नहीं चूँकि,पढ़े ट्वीट