दिल्ली (न्यूज़ डेस्क)। Gold-Silver Rates : एक बार फिर सोने और चांदी की कीमतों में उछाल आया हैं। अगर आप आज सोना-चांदी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके जेब पर ज्यादा चपत पड़ने वाली हैं। दरअसर कल (बुधवार) सुबह के मुकाबले सोना लगभग 400 रूपए महंगा हो गया हैं। वहीं चांदी के दाम में मामूली गिरावट आई हैं।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, आज 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने का दाम 99454 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जो बुधवार सुबह 99018 रुपये था। वहीं चांदी के दाम 109412 हैं, जो कल सुबह 109550 थी।
ये भी पढ़े : http://Facebook Update : फेसबुक पर अब वीडियो फॉर्मेट बंद, सिर्फ Reels ही Reels, Meta का नया हंगामा, यूजर्स परेशान…
Gold Rates : सोने के दाम
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999 शुद्धता : 99454 रूपए
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995 शुद्धता :99056 रूपए
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916 शुद्धता : 91100 रूपए
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750 शुद्धता : 74591 रूपए
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585 शुद्धता : 58181 रूपए
Gold Rates : कैसे चेक करें सोने-चांदी के दाम?
अगर आप घर बैठे सोने और चांदी के ताजा दाम जानना चाहते हैं, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल देकर रेट चेक कर सकते हैं। कुछ ही सेकंड में आपको एसएमएस के जरिए ताजा कीमतों की जानकारी मिल जाएगी। इसके अलावा, IBJA की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर भी रोजाना सुबह और शाम के अपडेटेड दाम देख सकते हैं।
