स्वतंत्रता दिवस पर लड़कियों की शादी की उम्र की समीक्षा से खुश है युवतियां, नौजवान लड़कियों ने कहा – होनी चाहिए समीक्षा क्योंकि बदल गया जमाना

0
3

दिल्ली / स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत, लद्दाख में चीन के साथ विवाद, कोरोना महामारी जैसे अहम मुद्दों का जिक्र किया | लाल किले से अपने भाषण में पीएम मोदी ने देश की बेटियों को भी सलाम किया | इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि लड़कियों की शादी की उम्र को लेकर सरकार समीक्षा कर रही है | प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लड़कियों की शादी की सही आयु क्या हो, इसके लिए हमने कमेटी बनाई है | उसकी रिपोर्ट आते ही बेटियों की शादी की उम्र को लेकर भी उचित फैसले लिए जाएंगे | इस भाषण को सुनने के बाद लड़कियों ने भी इस मामले को लेकर विचार व्यक्त किये है |

रायपुर, भोपाल, इंदौर, जबलपुर, बिलासपुर और बस्तर जैसे अंचलों में लड़कियों ने प्रधानमंत्री की इस पहल का स्वागत किया है | रायपुर की कविता घोष का कहना है कि अब जमाना बदल चूका है | लड़कियों की शादी की मौजूदा औसत उम्र 18 अब प्रासंगिक नहीं रही | कविता कहती है कि 23 साल तक तो सिर्फ पढाई – लिखाई में बीत जाते है | उच्च शिक्षा के लिए यह उम्र भी काफी कम प्रतीत होती है | ऐसे में शादी की उम्र में वाकई निर्णायक विचार होना चाहिए | सुमा रॉय का मानना है कि देश में पहली बार लड़कियों की शादी की उम्र दोबारा तय करने को लेकर विचार किया जा रहा है | इसके लिए उन्होंने मोदी सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि कम से कम 23 वर्ष की उम्र का निर्धारण शादी के लिए किया जाना चाहिए |

उन्होंने कहा कि इसी तर्ज पर युवकों की उम्र 21 वर्ष से बढ़ा कर 25 वर्ष की जानी चाहिए | अदिती कहती है कि आज लड़कियों के सामने कैरियर सबसे बड़ी चुनौती है | विकास में लड़कियों की भूमिका और पुरषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने के लिए लड़कियों को सामाजिक और आर्थिक रूप से संपन्न करना वक़्त की जरूरत है | इसके लिए लड़कियों की शादी की उम्र 23 साल और युवक की कम से कम 25 वर्ष की जानी चाहिए | उन्होंने कहा कि 18 -21 वर्ष की आयु में होने वाले ज्यादातर विवाह अपरिपक्क और मुश्किलों भरे रहते है | इस उम्र में माता -पिता शादी तो कर देते है, लेकिन बदले ज़माने में इस उम्र में पारिवारिक जिम्मेदारी संभालना काफी कठिन महसूस होता है | ज्यादातर लड़कियों ने सरकार से शादी की उम्र कम से कम 23 वर्ष निर्धारित करने की मांग की है |    

स्वतंत्रता दिवस के दिन लड़कियों को शादी की उम्र तय करने को लेकर पीएम मोदी के ऐलान के बाद महिलाओं के बीच इस मामले को लेकर अच्छी खासी बहस छिड़ी हुई है | महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के सरकारी प्रयास पर चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश के जो 40 करोड़ जनधन खाते खुले हैं, उसमें से लगभग 22 करोड़ खाते महिलाओं के ही हैं | कोरोना के समय में अप्रैल-मई-जून, इन तीन महीनों में महिलाओं के खातों में करीब-करीब 30 हजार करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर किए गए हैं | आज भारत में महिलाएं अंडरग्राउंड कोयला खदानों में काम कर रही हैं तो लड़ाकू विमानों से आसमान की बुलंदियों को भी छू रही हैं |

ये भी पढ़े : पीएम मोदी ने कहा – LOC से लेकर LAC तक, देश की संप्रभुता पर जिस किसी ने आंख उठाई है, देश ने, देश की सेना ने उसका उसी भाषा में जवाब दिया

पीएम मोदी ने कहा कि हमारा अनुभव कहता है कि भारत में महिला शक्ति को जब भी अवसर मिले, उन्होंने देश का नाम रोशन किया, देश को मजबूती दी है | उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को सैलरी के साथ 6 महीने की छुट्टी देने के फैसले की बात हो, हमारी देश की महिलाएं जो तीन तलाक के कारण पीड़ित रहती थीं, ऐसे महिलाओं को आजादी दिलाने का काम हो, सरकार ने इसपर काम किया | गरीब बेटियों के स्वास्थ्य की चिंता भी हमारी सरकार लगातार कर रही है |