सतना : प्रेमिका ने अपने ही प्रेमी की हत्या कर उसकी लाश दफना दी। फिर उस पर कब्र बना कर सोने लगी। गुमशुदा इंसान की पड़ताल करते-करते पुलिस उसके ठिकाने तक पहुंची। मौके पर अजब-गजब नजारा देखकर उसे हैरानी हुई। खबरों के मुताबिक इस प्रेमिका ने अपने प्रेमी को मौत के घाट उतारा। उसके बाद उसकी कब्र बनाई|फिर उसमे चारपाई बिछाकर सोती रही। प्रेमी के गायब होने की पड़ताल में जुटी पुलिस को उसकी प्रेमिका की भनक लगी। उसके संदेहजनक व्यवहार की पड़ताल कर पुलिस मौके पर पहुंची। यहाँ कब्र देखकर वो हैरान हो गई।

जानकारी के मुताबिक,कुछ साल पहले तक दोनों एक-दूसरे से अंजान थे। उनकी दोस्ती एक फेक कॅाल के जरिए हुई। इसके बाद दोनों बिना शादी किए ही एक साथ रहने लगे थे। बताया जाता है कि दोनों के बीच कुछ दिनो से अनबन चल रही थी। फिर एक दिन प्रेमी अचानक लापता हो गया। फिर नहीं मिला ,अचानक पता पड़ा कि प्रेमिका के घर के पास एक कब्र में उसे दफ़न कर दिया। हकीकत सामने आने के बाद पुलिस ने प्रेमिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मामला मध्यप्रदेश के सतना जिले का है। यहाँ लिव इन रिलेशन में मोना (काल्पनिक) नाम अपने दोस्त मोहन (काल्पनिक) नाम के साथ ख़ुशी-ख़ुशी रह रही थी। एक दिन किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। इस दौरान उसने मोहन के सिर में रॉड से वार कर दिया। बुरी तरह से घायल मोहन ने मौके पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया।

प्रेमिका ने उसकी लाश घर के आंगन में छिपा दी। फिर उसने घर में ही तीन दिनों तक खुदाई की। इसके बाद लाश को गड्ढे में डालकर कब्र बना दी। निर्दयी प्रेमिका करीब एक माह तक प्रेमी की कब्र पर ही चारपाई बिछाकर सोती रही। पुलिस को जब भनक लगी तो उसने कब्र खुदवाई। जमीन के भीतर शव देखकर पुलिस हैरान रह गई।