Friday, September 20, 2024
HomeChhatttisgarhछत्तीसगढ़ की युवती बिहार में बेचीं गई 30 हजार में, आर्केस्ट्रा संचालक...

छत्तीसगढ़ की युवती बिहार में बेचीं गई 30 हजार में, आर्केस्ट्रा संचालक ने ख़रीदा, प्रेमजाल में फंसा कर युवती को ले गया गिरोह, पीड़ित युवती बरामद, आरोपी फरार

गोपालगंज  वेब डेस्क / छतीसगढ़ के कोरबा जिले की एक युवती को प्रेम जाल में फंसा कर गिरोह ने बिहार के एक आर्केस्ट्रा पार्टी को बेच दिया | वो भी 30 हज़ार रुपये में | दरअसल बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ गिरोह देशभर में आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे है | इस गिरोह में शामिल युवक लड़कियों को प्रेमजाल में फांसते है | फिर उन्हें किसी आपराधिक प्रकरण में फंसा देते है | बदनाम होने के बाद पीड़ित लड़की इस गिरोह के आश्रित हो जाती है | फिर यह गिरोह उन लड़कियों को कोठों और आर्केस्ट्रा पार्टी को बेच देते है | बिहार में शादी ब्याह और अन्य अवसरों में लड़कियों की नुमाइश लगा कर उन्हें नचाना दलबल और शान समझी जाती है | यही कारण है कि इस गिरोह का धंधा चल पड़ा है |

बताया जाता है कि कोरबा की ये पीड़ित लड़की इसी गिरोह का शिकार हुई है | एक स्थानीय पत्रकार के खुलासे के बाद इस गिरोह के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है | पुलिस ने पीड़ित लड़की को बरामद करने के बाद उसके बेचे जाने का खुलासा किया | पुलिस ने मामला दर्ज कर बरौली के एक आर्केष्ट्रा संचालक सहित तीन लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है | उधर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आर्केष्ट्रा संचालक सहित सभी आरोपी फरार हो गए हैं। युवती का मेडिकल चेकअप करा कर पुलिस ने उसे सुरक्षित स्थान पर रखा है | पुलिस के मुताबिक इस युवती को आर्केष्ट्रा संचालक के ठिकाने से बरामद करने के बाद उसका सदर अस्पताल में मेडिकल चेकअप कराया गया था। पुलिस के मुताबिक फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

उधर गोपालगंज के बरौली महिला हेल्प लाइन की प्रबंधक नाजिया मुमताज ने बताया कि इस युवती को कोरबा से प्रेम जाल में फंसाकर कुछ युवक बरौली ले कर आये थे। उनके मुताबिक यहाँ के एक आर्केष्ट्रा संचालक मुमताज अली के हाथों उसे तीस हजार रुपये में बेचा गया था। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी छत्तीसगढ़ पुलिस की महिला हेल्पलाइन को भी दी गई है | उन्होंने बताया कि मुमताज अली, पप्पू यादव सहित तीन अन्य लोगों की तलाश की जा रही है |

ये भी पढ़े बड़ी खबर : श्रमिक स्पेशल ट्रेन के टॉयलेट में पांच दिन तक पड़ा रहा प्रवासी मजदूर का शव ,ट्रेन सेनेटाइज करते समय हुआ खुलासा , शर्मनाक घटना को लेकर मजदूरों के रुख पर भी उठने लगी उँगलियाँ  

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img