Sunday, September 22, 2024
HomeHealthबच्चों को करवाएं ये योगासन, शारीरिक और मानसिक विकास के लिए है...

बच्चों को करवाएं ये योगासन, शारीरिक और मानसिक विकास के लिए है फायदेमंद 

बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उनका स्वास्थ रहना बे​हद जरूरी है। बच्चों की इम्यूनिटी कमजोर होने से वे जल्दी ही बीमार हो जाते हैं। ऐसे में उनकी सेहत को दुरुस्त रखने के लिए पेरेंट्स बच्चों की डाइट का खास ध्यान रखते हैं। मगर आप इस दौरान बच्चों से कुछ योगासन भी करवा सकती है। इससे बच्चे की इम्यूनिटी व पाचन तंत्र बेहतर होगा और एकाग्रता शक्ति बढ़ेगी। ऐसे में आपके बच्चे का बेहतर तरीके शारीरिक व मानसिक विकास होगा।
बालासन
इस योग को करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। शरीर के अंदरूनी अंगों में लचीलापन बढ़ता है। मन शांत होता है। गर्दन, कंधे व शरीर के अन्य हिस्सों में दर्द होने की शिकायत दूर होती है। ऐसे में बच्चे का बेहतर तरीके से शारीरिक व मानसिक विकास होने में मदद मिलती है।
ताड़ासन
ताड़ासन करने से मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती आती है। शरीर का लचीलापन दूर होता है। साथ ही लंबाई बढ़ने में मदद मिलती है। अगर आपके बच्चे की हाइट कम है तो आप रोजाना उससे ताड़ासन जरूर करवाएं। इसके अलावा इससे शरीर की जकड़न, दर्द आदि से भी आराम मिलता है।
वृक्षासन
वृक्षासन करने से शरीर मजबूत होता है। इससे बच्चों को एकाग्रता शक्ति बढ़ने में मदद मिलेगी। रीढ़ की हड्डियां सीधी व मजबूत होती है। इम्यूनिटी और पाचन तंत्र दुरुस्त रहने में भी मदद मिलती है। इससे आपके बच्चे का बेहतर तरीके से शारीरिक व मानिसक विकास होगा।

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img