Friday, September 20, 2024
HomeChhatttisgarhछत्तीसगढ़ में फिर सामूहिक बलात्कार की घटना , दुष्कर्म के आठ दिन...

छत्तीसगढ़ में फिर सामूहिक बलात्कार की घटना , दुष्कर्म के आठ दिन बाद दर्ज हुई FIR , नाबालिग लड़की का बलात्कार कर फरार हुए आधा दर्जन आरोपी  , पीड़ित युवती अस्पताल में भर्ती 

जशपुर / छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है | आधा दर्जन आरोपियों ने इस नाबालिग को अगवा कर उसके साथ दंरिंदगी की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित लड़की की तबीयत बिगड़ने के बाद मामले का खुलासा हुआ। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार घटना जशपुर के पंडरापाठ चौकी इलाके की है। बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की एक शादी सामारोह में शामिल होकर वापस घर लौट रही थी। इस दौरान उसका पीछा कर रहे 6 युवकों ने उसे अगवा कर लिया | दुष्कर्मी उसे डरा धमका कर सूनसान जगह में ले गए | यहां उन्होंने बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

घटना के बाद आरोपियों ने नाबालिग लड़की को अधमरी हालत में छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित लड़की जैसे तैसे सड़क मार्ग पर पहुंची और लोगों को अपनी आपबीती बताई | पुलिस आरोपियों की तलाशी में जुट गई है। बताया जाता है कि एक आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा है | लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है | इधर पीड़ित लड़की को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने  जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया है।

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img