
बदायूं : ब्लैकलिस्ट किए जाने से बौखलाए एक ठेकेदार ने HPCL प्लांट के DGM और मैनेजर को गोलियों से भून डाला,उनकी दफ़्तर में ही मौत हो गई| इस ठेकेदार ने ऑटोमेटिक गन से अंधाधुंध फायरिंग की| वारदात,उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के इथेनॉल/कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट की बताई जाती है| इसके मुताबिक,एक सनसनीखेज घटना में नाराज ठेकेदार ने प्लांट परिसर में घुसकर अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें कंपनी के दो वरिष्ठ अधिकारियों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक घटना Musajhag Police Station क्षेत्र के सैंजनी गांव स्थित HPCL प्लांट की बताई जाती है,यहां गुरुवार को दोपहर करीब एक बजे आरोपी अजय प्रताप सिंह उर्फ रामू अपने साथियों के साथ कार से प्लांट के अंदर पहुंचा था | बताया जा रहा है कि सुरक्षा जांच के बिना ही वह सीधे दफ्तर और कॉन्फ्रेंस रूम तक दाखिल हो गया |कॉन्फ्रेंस रूम में उस समय जनरल मैनेजर सुधीर गुप्ता और डिप्टी/असिस्टेंट मैनेजर हर्षित मिश्रा मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक,भड़के हुए ठेकेदार ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों और अफसरों से गाली-गलौज शुरू कर दी। इस दौरान हुई कहा-सुनी जानलेवा साबित हुई |

बताया जाता है,कि ठेकेदार की हरकत का जब दोनों अधिकारियों ने विरोध किया तो ठेकेदार ने अचानक ऑटोमेटिक हथियार से उनपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।फायरिंग में दोनों अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत Community Health Center Dataganj ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी पहले प्लांट में वेंडर/ठेकेदार के तौर पर पराली या फीडस्टॉक सप्लाई का काम करता था। शिकायतों के बाद कंपनी ने उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर उसे ब्लैकलिस्ट कर दिया था। इसी रंजिश में उसने वारदात को अंजाम दिया है। यह भी बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले आरोपी ठेकेदार ने अधिकारियों को जान से मारने की धमकी भी दी थी, जिसके संबंध में एफआईआर दर्ज कराई गई थी |HPCL प्लांट से घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है | पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। घटना के बाद प्लांट में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है |





