Friday, September 20, 2024
HomeEntertainmentनेहा से लेकर दीपिका, प्रियंका, ऐश्वर्या और बॉलीवुड की अन्य सभी दुल्हन अपने...

नेहा से लेकर दीपिका, प्रियंका, ऐश्वर्या और बॉलीवुड की अन्य सभी दुल्हन अपने ब्राइडल लुक में दिखी बेहद खूबसूरत, इन अभिनेत्रियों ने लूटा सभी का दिल

एंटरटेनमेंट वेब डेस्क / 2020 बॉलीवुड के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा लेकिन जाते-जाते ये साल कुछ सौगातें भी देकर जा रहा है | हाल ही में सिंगर नेहा कक्कड़ ने रोहनप्रीत से शादी कर ली है | कोरोना के बीच उनकी शादी के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं | नेहा का ब्राइडल लुक काफी चर्चा में हैं | उन्होंने डिज़ाइनर फाल्गुनी-शेन और पीकॉक का डिज़ाइन किया हुआ खूबसूरत लाल कलर का लहंगा पहनकर फोटोशूट कराया है | नेहा के इस अंदाज़ की सभी तारीफ कर रहे हैं | इससे पहले भी बॉलीवुड अभिनेत्रियों के ब्राइडल लुक्स बेहद चर्चा में आ चुके हैं |

दीपिका ने 24 नवंबर, 2018 को रणवीर सिंह से इटली के लेक कोमो में शादी की थी | शादी में उन्होंने सिंधी ब्राइड की तरह गेटअप लिया था | उनके शादी के जोड़े को डिज़ाइनर सब्यासाची मुखर्जी ने डिज़ाइन किया था | दुल्हन के लुक में दीपिका बेहद खूबसूरत लगी थीं | लेक‍िन उनकी तस्वीरों को देखने के लिए फैंस में बहुत बेसब्री थी | दीप‍िका ने लाल रंग का जोड़ा और हैवी जूलरी पहने थे | दीप‍िका का यह ब्राइडल लुक देख फैंस के तो जैसे होश उड़ गए थे |

‘रब ने बना दी जोड़ी’ से बॉलीवुड में कदम रखने वालीं अनुष्का शर्मा ने इटली में 2017 में क्रिकेटर विराट कोहली के साथ टस्कनी में सात फेरे लिए थे | शादी की भनक तक किसी को नहीं थी लेक‍िन जैसे ही उनकी वेड‍िंग की फोटोज सामने आईं लोग उन्हें देखकर फिदा हो गए | बेबी पिंक लहंगे, सब्यसाची ब्राइडल जूलरी और नैचुरल मुस्कान लिए अनुष्का बेहद खूबसूरत लग रही थीं | उनका यह ब्राइडल लुक काफी पॉपुलर हुआ | उनके बाद से कई लोग पिंक कलर को अपनी वेड‍िंग अटायर में यूज करने लगे |

2018 में ग्लोबल सेलिब्रिटी बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने इंटरनेशनल सिंगर निक जोनस से राजस्थान में शादी की थी | उनके ब्राइडल लुक्स बेहद चर्चा में थे | प्रियंका ने हिंदू रीति-रिवाजों के अलावा क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से भी शादी की थी | उन्होंने हर अंदाज बेहद चर्चा में थे |

करीना कपूर की शादी का जोड़ा बेहद खास है | उन्होंने सैफ अली खान संग निकाह में अपनी सास शर्म‍िला टैगोर का पारंपर‍िक शरारा पहना था | रस्ट-ऑरेंज कुर्ता, गोल्ड एंब्रॉयडरी वाला दुपट्टा, मिंट ग्रीन बॉर्डर वाले शरारा में करीना मल्ल‍िका-ए-हुस्न से कम नहीं नजर आईं |

8 मई, 2018 में सोनम कपूर ने बिजनेसमैन आनंद आहूजा से सिख सेरेमनी में शादी की थी |उनका ब्राइडल लहंगा अनुराधा वकील ने डिज़ाइन किया था |

2016 में करण सिंह ग्रोवर से शादी रचाने वालीं बिपाशा बसु का ब्राइडल लुक बेहद पॉपुलर लगा था | सुर्ख लाल लहंगे में बंगाली ब्राइड बिपाशा के अंदाज़ की काफी तारीफ हुई थी |

2015 में कुणाल खेमू से शादी रचाने वालीं सोहा अली खान ने सब्यसाची मुखर्जी का डिज़ाइन किया हुआ शादी का जोड़ा पहना था | शादी में उनका यह रॉयल अंदाज बेहद चर्चा में रहा था |

उर्मिला मातोंडकर ने 2016 में मोहसिन अख्तर मीर से शादी की थी | वह शादी में मनीष मल्होत्रा का डिज़ाइन किया हुआ रेड लहंगा पहनकर ब्यूटीफुल दिखी थीं | उनकी तस्वीरें भी वायरल हो गई थीं |

प्रीति जिंटा ने फरवरी, 2016 में अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड जीन गुडइनफ को अपना हमसफर बनाया था | उनके ब्राइडल लहंगे को मनीष मल्होत्रा ने डिज़ाइन किया था जो कि बेहद खूबसूरत था |

नेहा धूपिया की शादी भी गुपचुप तरीके से गुरुद्वारे में संपन्न हुई | शादी के बाद पिंक लहंगे में नेहा की तस्वीरों ने फैंस को बहुत बड़ी खुबखबरी दी | अनुष्का की तरह नेहा भी पिंक रंग के ब्राइडल जोड़े में बला की खूबसूरत लग रही थीं |

20 अप्रैल, 2007 को अभिषेक बच्चन के सात फेरे लेने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन | ऐश्वर्या राय ने अपनी शादी में पारंपर‍िक यलो और गोल्डन कांजीवरम साड़ी पहनी थी | 75 लाख कीमत की इस रॉयल साड़ी में ऐश्वर्या बहुत सुंदर नजर आ रही थीं | ऐश्वर्या का यह ब्राइडल लुक काफी चर्चा में था |

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img