
Weather Update 23 March 2026: उत्तर भारत में इन दिनों मौसम आंख-मिचोली खेल रहा है। कहीं तेज धूप तो कहीं अचानक बादल और हल्की बारिश ने लोगों को असमंजस में डाल दिया है। राजधानी दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक लोग जानना चाहते हैं कि आखिर बारिश का ये सिलसिला कब तक जारी रहेगा।राजधानी दिल्ली और NCR के इलाकों में सोमवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है।

हालांकि, इसके बाद अगले 4-5 दिनों तक बारिश के आसार नहीं हैं, लेकिन बादलों की आवाजाही जारी रह सकती है।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में फिलहाल मौसम साफ है, लेकिन अगले 3 दिनों बाद आसमान में बादल छाने लगेंगे। हल्की बारिश की संभावना भी बन सकती है।बिहार की राजधानी पटना में अभी मौसम साफ है, लेकिन 3 दिन बाद मौसम करवट ले सकता है। कुछ इलाकों में बारिश और बिजली कड़कने की संभावना जताई गई है।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में फिलहाल मौसम पूरी तरह साफ है। मौसम विभाग के अनुसार, यहां अगले 5-6 दिनों तक बारिश के कोई आसार नहीं हैं और धूप बनी रहेगी।राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद 25 और 26 मार्च को तेज बारिश और बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की गई है।हरियाणा के रोहतक में अगले कुछ दिन बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। साथ ही, 26 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को फिर प्रभावित कर सकता है।




