दिल्ली : पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि सोनिया गाँधी को नियमित जाँच के लिए दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि सूत्र बताते है कि सोनिया गांधी को सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी के साथ उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा भी अस्पताल गईं। जानकारी के मुताबिक, सोनिया गांधी सांस संबंधी संक्रमण से जूझ रही हैं।

सूत्र बताते है कि सोनिया गांधी मंगलवार से अस्वस्थ हैं। सूत्रों का दावा है कि यही वजह से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार शाम उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में सात किलोमीटर पैदल चलकर दिल्ली लौट आए थे। उत्तर प्रदेश के बागपत के मवीकलां में रात रुकने के बाद कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ बुधवार सुबह छह बजे फिर शुरू हुई है। लेकिन, प्रियंका गांधी यात्रा के फिर से शुरू होने पर राहुल गांधी के साथ शामिल नहीं हुईं। फ़िलहाल सोनिया गाँधी का रूटिंग चेकअप जारी है।