रायपुर। पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें शुक्रवार की रात एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार दोपहर स्वास्थ्य में सुधार के बाद डिस्चार्ज भी कर दिया गया। रमन सिंह को सांस लेने में तकलीफ और घबराहट की शिकायत पर भर्ती कराया गया था। वो भानुप्रतापपुर में उपचुनाव को लेकर लगातार सक्रिय थे|

रात रायपुर लौटने के बाद उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि अभी उनकी छुट्टी हो गई है। रात में असहज महसूस करने पर रामकृष्ण हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जांच में सब कुछ सामान्य पाए जाने पर अभी छुट्टी कर दी गई है। वे इस समय अपने निवास पर आराम कर रहे हैं।