Sunday, September 22, 2024
HomeChhatttisgarhराजधानी रायपुर के पंडरी इलाके में दिनदहाड़े चोरों ने सूने घर में...

राजधानी रायपुर के पंडरी इलाके में दिनदहाड़े चोरों ने सूने घर में किया हाथ साफ़, डेढ़ लाख कैश के साथ जेवर लेकर उड़े

रायपुर। राजधानी में लगातार चोरों का गिरोह सक्रिय है। चोरो ने राजधानी के पंडरी इलाके में सूने घर को अपना निशाना बनाया है। चोरो ने घर में रखे कैश और गहनों पर हाथ साफ कर दिया। घटना के वक़्त पति – पत्नी काम पर गए हुए थे। इसी बीच चोरो घर में रखे नगदी कैश समेत गहने पर हाथ साफ़ कर दिया। मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, दुबे कॉलोनी निवासी अभिषेक चटर्जी के घर चोरों ने हाथ साफ किया है। अभिषेक चटर्जी बिग बाजार पण्डरी रायपुर मे स्टोर मैनेजर के पद पर कार्यरत है, और उनकी पत्नी भारतीय विद्या भवन स्कूल सड्डू मे टीचर है। दोनों बुधवार को काम पर गए थे। घर में कोई नहीं था। जब वे काम से घर लौटे तो देखा कि घर का ताला टूटा है। अलमारी से डेढ़ लाख कैश और जेवर गायब है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फॉरेंसिंक की टीम जांच में जुट गई है।

चोरो ने आलमारी के लाकर मे रखे सोने का हार 4 नग, कान की सोने की बाली 8 जोडी, सोने की अंगुठी 3 नग, सोने का 1 चैन , सोने की चुडिया 4 जोडी, सोने का 1 मंगलसूत्र, सोने का 1 मांग टीका एवं नगदी 1,50,000/- रूपये सभी सोने के जेवर एवं नगदी रकम लेकर फरार हो गए है। घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है।

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img