भारत से विदेश जाने वाली फ्लाइट आसमान पर, कोरोना के नए स्ट्रेन की दहशत के बीच दोबारा शुरू हुई हवाई सेवा, UK से दिल्ली लौटे 256 यात्री, एयरपोर्ट पर सघन जाँच, देश में नए स्ट्रेन के मामले बढ़कर हुए 75, फिर सिरदर्द ना बन जाये विदेशी हवाई सेवा

0
3

दिल्ली / देश में कोरोना के नए स्ट्रेन के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जाता जानकारी के मुताबिक इसका आंकड़ा बढ़कर 75 हो गया है।नया स्ट्रेन लोगों के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है। इस बीच भारत और ब्रिटेन के बीच हवाई यात्राएं आज से फिर शुरू होने से खलबली मच गई है। आज यूनाइटेड किंगडम से दिल्ली लैंड हुई पहली उड़ान से 256 यात्री आए। हालाँकि एयरपोर्ट पर इनकी सघन जाँच का दावा किया जा रहा है। सरकार ने ब्रिटेन से आई फ्लाइट के सभी यात्रियों और क्रू सदस्यों के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट जरूरी कर दिया है।

इसके लिए एयरपोर्ट पर ही जरूरी इंतजाम किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक एतिहात बरतते हुए यात्रियों को एयरपोर्ट से बाहर तभी जाने दिया जा रहा है, जब उनकी कोरोना रिपोर्ट सामने आ रही है। इस बीच न्यूज़ टुडे से चर्चा करते हुए नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि हर हफ्ते 30 फ्लाइट्स संचालित की जाएंगी। उनके मुताबिक 15 भारत से और 15 ब्रिटेन से संचालित होंगी।

पुरी ने यात्रियों से अपील है कि वो अपनी कनेक्टिंग फ्लाइट से करीब दस घंटे का गैप रखें। उधर विदेशी फ्लाइट की आवाजाही को लेकर मचे बवाल के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से अपील है कि वो 31 जनवरी तक ब्रिटेन से भारत आ रही उड़ानों पर अस्थायी रोक लगा दें। उनके मुताबिक ब्रिटेन में फैला कोरोना का नया स्ट्रेन मौजूदा वायरस से ज्यादा खतरनाक है। उधर दिल्ली प्रशासन इन मामलों को लेकर सतर्क हो गया है।

ये भी पढ़े : घुटनों तक जमी बर्फ में फंसी गर्भवती महिला की सेना के जवानों ने बचाई जान, दो किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचाया अस्पताल, मानवीय प्रयासों के लिए सेना की टुकड़ी को पीड़ित परिवार ने दिया धन्यवाद