दिल्ली : सऊदी अरब के मॉडर्न इतिहास में पहली बार दो दर्जन से जयादा लोगों को सजा-ए-मौत की सजा दी गई है। सऊदी अरब में आज भी पुरानी परंपरा पर चल रही है। सऊदी में सजा का मतलब सिर्फ मौत ही माना जाता है। इसके तहत पिछले लगभग 10 दिनों में यहाँ 12 लोगों को सिर काट कर सजा दी गयी। इस सजा में लोगों का सिर धड़ से अलग कर दिया गया।

हालांकि कुछ साल पहले सऊदी सरकार ने मौत की सजा माफ़ करके इसमें ढील दी थी। लेकिन एक बार फिर से इस सजा की परंपरा शुरू हो गयी है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब में जिन एक दर्जन लोगों को ये सजा दी मिली है। उसमें अधिकतर नागरिक प्रवासी है। जिनमे तीन पाकिस्तानी,चार सीरियाई और दो जॉर्डन के रहने वाले है। इन लोगों में तीन सऊदी अरब के भी नागरिक शामिल है।

इन लोगो पर ड्रग्स संबंधित कानून के उल्लंघन का आरोप था, इसके चलते इन्हें सजा-ए-मौत दी गई। फिलहाल खास बात यह है कि सऊदी अरब के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी तादाद में लोगों को सजा-ए-मौत की सजा दी गई है।