
मथुरा में नाव पलटने से 10 लोगों की मौत के हादसे पर फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने दुख जताया है. मथुरा में नाव पलटने से 10 लोगों की मौत के हादसे पर फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने दुख जताया है.. सोनू सूद ने मांग की है कि हर नाव यात्रा में लाइफ जैकेट अनिवार्य हो. साथ ही उन्होंने नियम न मानने पर सख्त कार्रवाई की मांग भी की है.
बता दें कि शुक्रवार को यमुना नदी में नाव पलट गई थी. इस हादसे में अब तक 11 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि हो चुकी है. जानकारी के मुताबिक, पंजाब के लुधियान से 30 लोगों का एक दल बांके बिहारी के दर्शन के लिए आए थे. इसी दौरान एक स्टीमर पांटून पुल से टकराकर पलट गया और सभी लोग नदी में डूब गए. हादसे के तुरंत बाद पुलिस और गोताखोरों की टीम ने बचाव कार्य शुरू किया. जिसके बाद डूब रहे कई लोगों को बचाया गया. जिला प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं. एनडीआरएफ और आर्मी के लोगों से भी मदद के लिए पहुंच गए है.
22 लोगों को बचाया गया
वहीं मथुरा एसपी मथुरा (ग्रामीण) सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि यमुना नदी में एक नाव पलटने की घटना सामने आई है. 22 लोगों को निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है. सभी तथ्यों की गहन जांच की जा रही है. हम अभी स्थिति का जायजा ले रहे हैं ताकि यह पता चल सके कि कितने लोग सुरक्षित हैं और कितने लोगों की दुखद रूप से जान चली गई है. पीपा पुल खराब हालत में था, इसलिए एक एजेंसी पोंटूनों पर मरम्मत का काम कर रही थी. माना जा रहा है कि हादसा शायद इसी चल रहे मरम्मत के काम की वजह से हुआ है.







