Festival List in October 2024: अक्टूबर 2024 में बहुत महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार पड़ने वाले हैं। ऐसे में सनातन धर्म को मानने वालों के लिए ये काफी महत्वपूर्ण महीना है। इस महीने अश्विन माह का शुक्ल पक्ष और कार्तिक का कृष्ण पक्ष रहेगा। इस महीने सुहागिन महिलाओं के सबसे ज्यादा जरूरी करवा चौथ, शारदीय नवरात्रि, दशहरा (Dashara), दुर्गा पूजा की महाष्टमी, अहोई अष्टमी, सूर्य ग्रहण, शरद पूर्णिमा व्रत व त्योहार पड़ेगा।




शारदीय नवरात्रि 2024 घटस्थापना का समय
शारदीय नवरात्रि 2024 की घटस्थापना के लिए पंचांग के अनुसार, मुहूर्त 03 अक्टूबर को सुबह 06:15 बजे से 07:22 बजे तक है। इसके अलावा, अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:46 बजे से दोपहर 12:33 बजे तक रहेगा। इन दोनों शुभ समयों में श्रद्धालु माता रानी की पूजा-अर्चना कर सकते हैं। नवरात्रि का यह पर्व शक्ति और भक्ति का प्रतीक है, जिसमें भक्त माता दुर्गा की आराधना करते हैं। इस अवसर पर विशेष तैयारियां और उत्सव मनाए जाते हैं।