February Festival 2025: बसंत पंचमी से महाशिवरात्रि तक, ये रही फरवरी में पड़ने वाले व्रत त्योहारों की पूरी लिस्ट

0
28

February Festival 2025: फरवरी का महीना अपने साथ बहार भी लेकर आता है. इस महीने से ही बसंत ऋतु शुरू हो जाती है. हर तरफ हरियाली होती है. पेड़-पौधों में नई फूलों से प्रकृति सज जाती है. वहीं व्रत-त्योहार भी इस महीने में खूब पड़ते हैं. फरवरी में बसंत पंचमी, महाशिवरात्रि, माघ पूर्णिमा के साथ ही कई और त्योहार पड़ते हैं. महाकुंभ के स्नान पर्व भी इस महीने में पड़ रहे हैं. आइए इस बारे में विस्तार से जानें.

फरवरी व्रत त्योहार 2025

  • 1 फरवरी 2025 को विनायक चतुर्थी व्रत
  • 2 फरवरी 2025 को बसंत पंचमी
  • 4 फरवरी 2025 को नर्मदा जयंती
  • 8 फरवरी 2025 को जया एकादशी व्रत
  • 9 फरवरी 2025 को प्रदोष व्रत
  • 12 फरवरी 2025 को माघ पूर्णिमा व्रत, कुंभ संक्रांति, गुरु रविदास जयंती
  • 13 फरवरी 2025 को फाल्गुन माह शुरू
  • 16 फरवरी 2025 को द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी
  • 20 फरवरी 2025 को शबरी जयंती
  • 21 फरवरी 2025 को जानकी जयंती
  • 24 फरवरी 2025 को विजया एकादशी
  • 25 फरवरी 2025 को प्रदोष व्रत
  • 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि व्रत
  • 27 फरवरी 2025 को फाल्गुन अमावस्या

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. NEWS TODAY इसकी पुष्टि नहीं करता है.)