Saturday, October 5, 2024
HomeCrimeKRK Tweet: बॉलीवुड में फिर बवाल की आशंका ,जेल से रिहा होने...

KRK Tweet: बॉलीवुड में फिर बवाल की आशंका ,जेल से रिहा होने के बाद KRK ने किया पहला “ट्वीट” कहा मैं बदला लेने के लिए लौट आया हूं , कई स्टार की नींद हराम

मुंबई : बॉलीवुड का नया डॉन फिर लौट आया है | कमाल राशिद खान ने जेल से रिहा होने के बाद एक ट्वीट कर चेतावनी जारी की है | इसके बाद कई स्टार की नींद उडी हुई है | बॉलीवुड क्रिटिक कमाल राशिद खान (Kamaal Rashid Khan) अपने विवादित बयानों के लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं | पिछले कुछ दिनों से केआरके अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए है | हाल ही में मुंबई पुलिस ने उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था |

लेकिन अब उन्हें जमानत भी मिल गई है | जेल से बाहर आते ही अब केआरके ने सोशल मीडिया के जरिए चेतावनी देते हुए कहा है कि वो अपना बदला लेने के लिए वापस आ गए हैं | कमाल राशिद खान ने आज कुछ देर पहले ही एक ट्वीट किया है |

https://twitter.com/kamaalrkhan/status/1568791832158683136?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1568791832158683136%7Ctwgr%5Efe56fd909ee8c15149f95910f9b9cea692fba668%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fentertainment%2Fkamal-rashid-khan-aka-krk-first-tweets-i-am-back-for-my-vengeance-after-release-from-jail-2212911

उन्होंने चेतावनी देते हुए लिखा है- मैं अपने प्रतिशोध के लिए वापस आ गया हूं | दरअसल केआरके को अक्षय कुमार और फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा के बारे में कथित अपमानजनक ट्वीट के कारण गिरफ्तार किया गया था | यह दो अलग-अलग ट्वीट्स के लिए गिरफ्तारी की गई थी | यह मामला साल 2020 का है | मामले में पुलिस ने दावा किया था कि केआरके की पोस्ट सांप्रदायिक थी | जिसके जरिए उन्होंने बॉलीवुड हस्तियों को निशाना बनाया था |

हालांकि, केआरके ने अपनी जमानत याचिका में कहा कि विचाराधीन ट्वीट केवल ‘लक्ष्मी बम’ शीर्षक वाली फिल्म पर उनकी टिप्पणी थी | उन्होंने पुलिस द्वारा लगाए गए आरोपों में से कोई अपराध नहीं करने का दावा किया था | इसके अलावा केआरके के खिलाफ साल 2021 में वर्सोवा पुलिस स्टेशन में छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया था | 

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img