Sunday, September 22, 2024
HomeMadhya Pradeshमध्यप्रदेश में 26 सीटों पर उपचुनाव से पहले ही जुबानी जंग तेज,...

मध्यप्रदेश में 26 सीटों पर उपचुनाव से पहले ही जुबानी जंग तेज, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के मंत्री के बिगड़े बोल, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को लेकर तल्ख़ टिप्पणी, कहा -दिग्गी राजा के ….. भी नहीं खरीद पाएंगे, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को काले दिल वाला बताया, जब तक भाषण ख़त्म नहीं किया, तब तक मंत्री जी के निकलते रहे बिगड़े बोल

भिंड वेब डेस्क / मध्य प्रदेश की 24 के बजाये 26 सीटों पर उपचुनाव होगा | कांग्रेस के दो और विधायक पाला बदलकर बीजेपी के खेमे में आ गए है | इसके चलते जहाँ कांग्रेस सदमे में है, वहीँ बीजेपी आक्रामक | उपचुनाव को लेकर प्रदेश में राजनीति इतनी गरमाई की राज्य के सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया ने एक भाषण के दौरान कुछ ऐसा कहा, जिसकी राजनीति में अपेक्षा नहीं की जा सकती है | न्यूज़ टुडे भी इस वाक्य को लिखने में असमर्थ है | दरअसल कटुता और प्रतिद्वंदिता के चलते अक्सर नेता अपने विरोधियों पर निशाना साधने के चक्कर में अनाप-शनाप बोल देते हैं, असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करते है | मंत्री अरविंद भदौरिया ने भी आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा |

भिंड में एक सभा के दौरान अरविंद भदौरिया, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर निशाना साध रहे थे | उन्होंने इस दौरान एक पुरानी घटना का हवाला देते हुए कहा कि “दिग्गी राजा ने मुझे खरीदने की कोशिश की थी| एक चंबल के बेटे को| उनके ….. भी नहीं खरीद पाएंगे |”

अरविंद भदौरिया ने दिग्विजय सिंह के पिता का नाम लेते हुए यह टिप्पणी की थी | मंत्री बनने के बाद पहली बार भिंड पहुंचे थे | इस दौरान वे काफी जोश में भी नज़र आ रहे थे | अरविंद भदौरिया भिंड जिले के अटेर विकासखंड अंतर्गत ग्राम ज्ञानपुरा के निवासी हैं | वे इस विधानसभा से दूसरी बार विधायक चुने गए हैं | हाल ही में उन्हें शिवराज कैबिनेट में मंत्री पद मिला है |

भिंड पहुंचे भदौरिया का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया | इसके बाद वे शहर के निराला रंग विहार में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे थे | मंच से अरविंद भदौरिया ने अपने पूर्व मंत्री और अटेर के पूर्व विधायक हेमंत कटारे पर भी निशाना साधने के बाद दिग्विजय सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया | उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह चालू किस्म के नेता है | सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दिग्गी राजा ने जीतू पटवारी को मार मार के ….. सुजा दिया था | मेरे भाई को घर से उठवा लिया | मुझे धमकाया, तब मैंने कहा था दिग्गी राजा के ….. में जितना दम है वो कर लें | मैं पीछे हटने वाला नहीं हूं | मैंने सभी 22 विधायकों की रखवाली की |

अरविंद भदौरिया यही नहीं रुके | उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को लेकर भी भला बुरा कहा | उन्होंने कहा कि वो काले दिल वाले हैं | अरविंद भदौरिया के बिगड़े बोल आखरी तक जारी रहे |

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img