Sunday, September 22, 2024
HomeEntertainmentलॉक डाउन में आनंद ले प्रसिद्ध सीरियल 'रामायण' का, 28 मार्च से फिर शुरू...

लॉक डाउन में आनंद ले प्रसिद्ध सीरियल ‘रामायण’ का, 28 मार्च से फिर शुरू होगा प्रसारण, कभी रामायण देखने के लिए देश हो जाता था लॉक डाउन, आज फिर उसी मोड़ पर भारत, दर्शको की मांग पर रामायण की वापसी 

एंटरटेनमेंट वेब डेस्क / लॉक डाउन के दौर में नई और पुरानी पीढी एक बार फिर भारत के समृद्धशाली इतिहास अध्यात्म  और पौराणिक गाथाओ से रूवरू हो सकेगा | भारतीय टेलीविजन के इतिहास में ऐसे कम ही टीवी शोज हुए हैं जिन्हें दर्शकों का इतना प्यार मिला है जितना रामायण को मिला था | रामायण वो टीवी शो है जिसको देखने के लिए दर्शक टीवी के सामने चप्पल उतारकर बैठा करते थे | रामायण का जब टीवी पर प्रसारण होता था तो लाइट जाने पर लोग ट्रैक्टर या बाकी चीजों की स्पेयर बैट्री से टीवी को जोड़ कर देखा करते थे | इस शो का क्रेज ऐसा था कि इतवार को सड़कें और गलियां सुनसान हो जाती थीं और लोग रामायण देखने अपने या पड़ोसी के घरों में बैठे होते थे |

ये भी पढ़े : रामायण की टीम को मिला था बोल्ड फोटोशूट का ऑफर, राम का किरदार निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल का खुलासा- ऑफर हुई थी मोटी रकम

कोरोना वायरस के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में लॉकडाउन करना पड़ा है | और जिस रामायण को देखने के लिए कभी सड़कों पर सन्नाटा हो जाता था वहीं रामायण अब सड़कों और गलियों के सन्नाटे में लोगों का घरों में मनोरंजन करने आ रही है | रामायण का प्रसारण साल 1987 में पहली बार दूरदर्शन पर हुआ था। वहीं बीआर चोपड़ा की महाभारत का प्रसारण भी साल 1988 में पहली बार दूरदर्शन पर हुआ था। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बड़ा ऐलान करते हुए बताया है कि एक बार फिर दूरदर्शन पर रामानंद सागर की रामायण का प्रसारण किया जाएगा |

प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर लोगों को ये खुशखबरी दी है | वो ट्वीट करते हैं- जनता की मांग पर कल शनिवार 28 मार्च से ‘रामायण’ का प्रसारण पुनः दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर शुरू होगा |पहला एपिसोड सुबह 9.00 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे होगा. मालूम हो कि इस टीवी शो को दोबारा टीवी पर लाने को लेकर पिछले काफी वक्त से बातें चल रही थीं और अब लॉकडाउन के माहौल में रामायण एक बार फिर से टीवी पर वापसी करने जा रहा है |

ये भी पढ़े :  परेशान न हो जानिए -21 दिनों के लॉकडाउन में क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा, देखेपूरी लिस्ट

रामानंद सागर कृत रामायण के स्टार्स हाल ही में द कपिल शर्मा शो पर आए थे जहां सभी ने जमकर मस्ती की | कपिल शर्मा से बातचीत के दौरान अरुण गोविल ने शूटिंग के दौरान के ढेरों किस्से साझा किए | अब एक बार फिर से उन्हीं सितारों को उसी अंदाज में छोटे पर्दे पर देखना दिलचस्प होगा | देखना होगा कि शो के इस रीटेलीकास्ट की टीआरपी कैसी रहती है |

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img