Sunday, September 22, 2024
HomeNationalसैलरी मांगने गए कर्मचारी को मालिक ने पालतू कुत्तों से कटवाया, कर्मचारी...

सैलरी मांगने गए कर्मचारी को मालिक ने पालतू कुत्तों से कटवाया, कर्मचारी की शिकायत के बाद रेस्टोरेंट संचालक पर FIR दर्ज, लॉकडाउन में हालात पतली होने का हवाला देकर रेस्टोरेंट संचालक ने कई कर्मियों की रोकी तनख्वाह, जाँच में जुटी पुलिस

जोधपुर वेब डेस्क / जोधपुर के एक रेस्टोरेंट में नौकरी करने वाले कर्मियों और रेस्टोरेंट संचालक के बीच तनख्वाह को लेकर विवाद छिड़ गया है | पीड़ित कर्मी अपने मालिक पर दबंगई का आरोप लगा रहे है | जानकारी के मुताबिक रेस्टोरेंट में काम करने वाले कर्मचारी ने सैलरी मांगी तो संचालक ने उसे पालतू कुत्तों से कटवा दिया | इस कुत्ते ने कर्मचारी के शरीर में कई अंगों पर दांत गड़ाए | इससे यह कर्मचारी घायल हो गया.

इस अजीबोगरीब मामले को लेकर पुलिस भी हैरत में है | उधर कुत्ते के काटने के बाद पीड़ित कर्मचारी ने चिकित्सक के यहाँ जाकर अपना इलाज कराया | फिर इस युवक ने अपने ही मालिक के खिलाफ महामंदिर पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है | पीड़ित युवक ने बताया कि उसने अपने मालिक से पिछले महीने की सैलरी देने को कहा था | इस पर वो भड़क गए | उन्होंने रेस्टोरेंट में पाले हुए कुत्तों को बुलाया और उसको कटवा दिया |

ये भी पढ़े : बड़ी खबर : कांग्रेस अलाकमान की कार्यशैली पर सवाल उठाने वाले संजय झा को पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से हटाया गया, सोनिया गाँधी -राहुल गाँधी की कार्यशैली पर संजय झा ने लेखों के जरिये दागे थे कई सवालियां निशान, कांग्रेस में असंतोष

पीड़ित ने सैलरी दिलाने और रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की पुलिस से गुहार लगाई है | उधर न्यूज़ टुडे से चर्चा करते हुए महामंदिर थानाधिकारी सुमेर दान चारण ने बताया कि पीड़ित कर्मी का नाम कल्याण सिंह है | उसने थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दी है कि वह अपने मालिक से सैलरी की मांग कर रहा था | उस दौरान मालिक ने रेस्टोरेंट में पाले हुए पालतू कुत्तों उस पर छोड़ दिए | पीड़ित युवक कुत्तों के काटने से घायल हो गया | इस संबंध में पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है |

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img