
रायपुर / राजधानी रायपुर के 36 सिटी मॉल के शॉपिंग स्टोर डी -मार्ट में दो सभ्रांत महिलाओ ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है | दोनों ही महिलाएं बड़ी शान से सामानों की खरीद-फरोख्त कर रही थी | लेकिन सेल्समेन को आसपास ना देख उन्होंने कई सामानों पर हाथ साफ़ कर दिया | दोनों ही महिलाएं उस तीसरी आँख से बेखबर थी जो उन पर निगाह रखे हुए थी | खरीददारी करने के बाद दोनों ही महिलाएं अपने घर चले गई | लेकिन शाम को जब हिसाब-किताब का वक्त आया तो सेल्समेन और मैनजरों के माथे पर बल पड़ गया | प्रदर्शित स्टॉक में कई सामान नदारद पाया गया | मामले की पड़ताल के लिए स्टाफ ने सीसीटीवी खंगाला | इस दौरान पता पड़ा कि दो महिलाएं अलग-अलग सामान अपने पहने हुए कपड़ों में छिपा रही है | डी-मार्ट के मैनेजर ने आरोपी महिला के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है | घटना 22 दिसंबर की है |

बताया जाता है कि डी-मार्ट स्टाफ को रात में सामान का मिलान करने के बाद चोरी का पता चला | स्टाफ ने पहले खरीददारी करने वाली एक महिला से संपर्क किया | बताया जाता है कि बिल में उस महिला का मोबाइल नंबर भी दर्ज था | लेकिन उस नंबर पर कोई प्रति उत्तर नहीं मिला | उधर संपर्क नहीं होने पर मैनेजर ने तेलीबांधा थाने में चोरी की सूचना दी | सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद तेलीबांधा थाने में दोनों महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है | एफआईआर में एक महिला को नामजद आरोपी बनाया गया है | जबकि दूसरी संदेही है |

रायपुर की तेलीबांधा पुलिस के मुताबिक शत्रुघन भगत डी मार्ट में मैनेजर की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है | एफआईआर के मुताबिक 22 दिसंबर को शाम 5 बजे दोनों महिलाओं ने डी-मार्ट में शॉपिंग के दौरान घरेलू उपयोग के सामान और कपड़े -चप्पल चुरा लिया | ये सामान उन्होंने कपड़ों में छिपाकर रखा था | बताया जाता है कि दोनों महिलाओं ने इतना अधिक सामान चोरी किया कि पुलिस भी हैरत में पड़ गई | एफआईआर के मुताबिक मार्ट से नए कपडे ,केपरी ,लेडिस टॉप, लेडिस टी-शर्ट ,लैगिन्स, लेडिस चप्पल, अमूल घी पैकेट, इलायची, मसाला इलायची, बादाम पैकेट, कैमल का कलर बॉक्स, हेयर कलर, गार्नियर इमामी तेल, इन्दुलेखा तेल, क्रानबेरी नटराज, हेयर रबर, लोरियल का हेयर कलर, लॉंग का पैकेट, अखरोट, काजू पैकेट, लोरियल शैंपू, डेरी मिल्क चॉकलेट, किसमिस, पोंड्स क्रीम, हिमालिया बेबी क्रीम चोरी हुआ है |