Friday, September 20, 2024
HomeNationalपश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनाव...

पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज, बंगाल में 6-8 चरण में हो सकता है चुनाव , ECI शाम 4.30 बजे करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस

नई दिल्ली। भारत चुनाव आयोग शुक्रवार को पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकती है। चुनाव आयोग की ओर से शुक्रवार शाम 4.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी। जिन राज्यों में चुनाव होने हैं, उनमें से सिर्फ असम में अभी भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार है।

मई — जून होगा कार्यकाल खत्म

चुनाव आयोग के अनुसार तमिलनाडु में 24 मई, पश्चिम बंगाल में 30 मई, असम में 31 मई, पुडुचेरी में 8 जून और केरल में 1 जून 2021 को सरकार का कार्यकाल खत्म हो रहा है।

चुनावी राज्यों में अभी किसकी सरकार

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के गठबंधन में तृणमूल कांग्रेस की सरकार है। इसके साथ ही केरल में पिनराई विजयन की अगुआई में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट की सरकार है। दूसरी ओर असम में सर्वानंद सोनवाल की अगुआई में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है।

वहीं पुडुचेरी में नारायणसामी के मुख्यमंत्रित्व में कांग्रेस की सरकार थी जो पिछले दिनो अल्पमत में आने के बाद गिर गई। फिलहाल राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू है। मालूम हो कि तमिलनाडु में 234, पश्चिम बंगाल में 294, असम में 126, पुडुचेरी में 30 और केरल में 140 सीटों पर चुनाव होंगे।

बंगाल में 294 विधानसभा सीटों पर होगा चुनाव

बंगाल में 2016 के चुनाव में TMC को 211 सीटें मिली थीं। लेफ्ट और कांग्रेस का गठबंधन 76 सीटें जीतने में कामयाब रहा था। इस बार राज्य में पूरी ताकत झोंक रही बीजेपी महज 3 सीटें निकाल पाई थी। अन्य के खाते में 4 सीटें आई थीं। बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने बंगाल में 42 सीटों में 18 सीटें जीती थीं। इसलिए विधानसभा चुनाव में पार्टी ने पूरा जोर लगा दिया है।

असम में 126 सीटों पर चुनाव

असम में 2016 में बीजेपी की सरकार बनी थी। उसे 86 सीटें मिली थीं। कांग्रेस को 26 और एआईयूडीएफ को 13 सीटें मिली थीं। अन्य के पास 1 सीट थी।

तमिलनाडु में 234 विधानसभा सीटें

यहां 134 सीटें जीतकर AIDMK गठबंधन ने सरकार बनाई थी। डीएमके और कांग्रेस गठबंधन को 98 सीटें मिली थीं।

पुडुचेरी में 30 विधानसभा सीटें के लिए होगा मतदान
केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में 30 सीटें हैं. यहां विधानसभा में 3 नामित सदस्य होते हैं। यहां अब तक कांग्रेस गठबंधन वाली सरकार थी, लेकिन पिछले हफ्ते ही कई विधायकों ने कांग्रेस छोड़ दी। इससे सरकार अल्पमत में आ गई। अभी यहां राष्ट्रपति शासन लागू है।

केरल में 140 सीटों पर सत्ता की लड़ाई
लेफ्ट के आखिरी गढ़ बने केरल में 140 सीटों पर चुनाव होने हैं। यहां लेफ्ट पार्टियों और कांग्रेस के गठबंधन की सरकार है। लेफ्ट की 91 और कांग्रेस की 47 हैं। भाजपा और अन्य के खाते में 1-1 सीट है।

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img