Saturday, September 21, 2024
HomeEntertainmentअभिनेता सुशांत के व्यवसायिक लेनदेन और खातों को लेकर ED ने दर्ज किया मनी...

अभिनेता सुशांत के व्यवसायिक लेनदेन और खातों को लेकर ED ने दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस, रिया चक्रवर्ती से हो सकती है पूछताछ

पटना ,दिल्ली ,मुंबई / बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में उनके व्यवसायिक लेनदेन को लेकर ED ने मामला दर्ज कर लिया है | उधर बिहार पुलिस मामले को सीबीआई को सौपने पर विचार कर रही है | हालांकि मुंबई पहुंचे बिहार पुलिस के अफसरों ने जांच तेज कर दी है | इस बीच राज्य के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने आरोप लगाया है कि मुंबई पुलिस ने बिहार पुलिस की जांच में रोड़ा अटकाना शुरू कर दिया है | राज्य में इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग तेज हो गई है | इस बीच, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी एक्टिव हो गई है | ईडी ने इसमें मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है |

उसने सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है | ED के अधिकारियों ने पुष्टि करते हुए कहा कि रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के कुछ सदस्यों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है |

ईडी ने पटना पुलिस से FIR की उस कॉपी को प्राप्त कर लिया है जिसमे रिया चक्रवर्ती पर 15 करोड़ की हेराफरी का आरोप है | दरअसल सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने ये आरोप लगाया था | कि रिया उसके परिजनों ने सुशांत की कमाई का बड़ा हिस्सा अपने खातों में ट्रांसफर कर लिया | ईडी ने कहा कि पूरी जानकारी हासिल करने के बाद उन्होंने केस दर्ज किया है | उनके मुताबिक आने वाले दिनों में रिया और उनके परिवार को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है |

पटना में दर्ज FIR में सुशांत के परिवार द्वारा यह आरोप लगाया गया है कि साल 2019 में सुशांत के खाते में 17 करोड़ रुपये थे, लेकिन कुछ महीनों के भीतर 15 करोड़ रुपये उन खातों से ट्रांसफर कर दिए गए जो सुशांत से जुड़े नहीं थे | इस बात की जांच होनी चाहिए कि उस पैसे कहां ट्रांसफर किया गया | बिहार पुलिस ने मुंबई के उस बैंक से विवरण मांगा जहां सुशांत का बैंक खाता था |सुशांत के परिवार ने अपने वकील के माध्यम से यह भी आरोप लगाया है कि रिया सुशांत के पैसे और क्रेडिट कार्ड का दुरुपयोग कर रही थी |

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img