
रायपुर : न्यू ईयर 2026 के लिए अब लगभग 24 घंटे ही शेष रह गए है। जबकि डीएसपी कल्पना वर्मा बनाम दीपक टंडन मामले की जाँच रिपोर्ट अब तक सामने नहीं आई है। आखिर क्या चल रहा है ? कब होगी जाँच पूरी और किसके ख़िलाफ़ दर्ज होगी FIR ? अब तक रहस्यमय बना हुआ है, इसे लेकर आम जनता के बीच गहमा-गहमी देखी जा रही है, इस हाई प्रोफाइल मामले की जाँच का जिम्मा वरिष्ठ अधिकारियों ने रायपुर एएसपी को सौंपा था।

बताया जाता है, कि जाँच अधिकारी ने दोनों ही पक्षों के बयान दर्ज कर लिए है, और वे यह रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपने की कवायत में जुटे बताये जाते है।

प्रेस मीडिया में राष्ट्रीय स्तर तक सुर्खियां बटोरने वाले इस प्रकरण की जाँच का एलान हुए पखवाड़ा बीत चुका है, जाँच पूरी हो चुकी है, शिकायतकर्ता यही दावा कर रहे है। लेकिन जाँच रिपोर्ट अब तक सामने नहीं आ पाई है, अब जबकि पुराना साल ख़त्म होने में कुछ घंटे ही शेष रह गए है, जाँच रिपोर्ट का इंतज़ार बेसब्री से किया जा रहा है।

इसे लेकर पुलिस महकमें में भी गहमा-गहमी तेज़ देखी जा रही है, हर कोई उत्सुक दिखाई दे रहा है, कि आखिर जाँच रिपोर्ट में क्या-क्या होगा ? ऊंट किस करवट बैठेगा, दरअसल, पुलिस महकमें के इस चर्चित प्रकरण ने राज्य में पहली बार स्थानीय स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक ख़ूब सुर्खियां बटोरी थी | अब इंतज़ार की घड़ी तेज़ी से घूम रही है,जाँच रिपोर्ट में सुई का कांटा किसे चुभेगा यह देखना गौरतलब होगा।






