
मुंबई : – माया नगरी मुंबई में महिला सशक्तिकरण गुजरे ज़माने की बात हो गई है। आधुनिक जीवन शैली ने यहाँ महिलाओं को ऐसा भी पाठ पढ़ाया है कि हंगामे के मामले में वे पुरषों को पछाड़ कर नई बुलंदी तय कर रही है। ऐसा ही नजारा लोनावला में नजर आया। यहाँ बीच सड़क पर कुछ महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों की ओर से भद्दी – भद्दी गालियां दी गई। राहगीरों ने आपस में भिड़ती महिलाओं का वीडियो भी बनाया। लेकिन खींचतान कर रही दोनो महिलाओं को अलग – अलग करने के लिए कम ही लोगों ने रूचि दिखाई। मुंबई में राहगीरों के लिए मुसीबत बनी महिलाओं की संख्या में लगातार इजाफ़ा हो रहा है। वीडियो आम हो चले है, जैसा कि इस घटना में महिलाएं आपस में लड़ाई करती हुई नजर आ रही है। वीडियो को देखने वाले भी हैरानी जता रहे है। देश के मशहूर पर्यटन स्थल लोनावला में महिलाओं के बीच कहासुनी इतनी बढ़ी की वे सड़क पर ही शुरू हो गई। शराब के नशे में धुत महिलाओं ने बीच सड़क पर जमकर हंगामा किया। उनके एक्शन ड्रामे का वीडियो भी अब धूम मचा रहा है। इस वीडियो को जिसने भी देखा वो हैरान रह गया।
आप देख सकते है, 52 सेकेंड्स के इस वीडियो में बॉलीवुड का मसाला है। जानकारी के अनुसार यह घटना लोनावाला इलाके में स्थित पुराने मुंबई-पुणे नेशनल हाईवे पर हुई थी। यहाँ शराब के नशे में धुत हुई कुछ बेकाबू महिलाओं की मारपीट देखने के लिए लोगों ने बड़ी भीड़ जुटी रही। कई लोग इसे फ़िल्मी शूटिंग समझ बैठे थे। गन्दी – गन्दी गालियों से भरपूर डायलॉग के 52 सेकेंड्स के कई अंश ऐसे है, जिन्हे दिखाना उचित नहीं प्रतीत हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि महिलाएं आपस में लड़ाई करती हुई और एक-दूसरे के बाल खींचती दिखाई दे रही हैं। मौके मौजूद अन्य लोग दोनों को अलग करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, सबके समझाने के बाद भी दोनों ”लडंका” किसी की बात सुनने को राजी नहीं थी।

नजारा ऐसा था कि कई राहगीर अपने मोबाइल फोन में इस मारपीट को रिकॉर्ड करते हुए भी दिखाई दिए। इस भिड़ंत की वजह से लगभग घंटे भर तक यहां ट्रैफिक जाम हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिलाओं को पुलिस का भी डर
नहीं सताया। वे बेफिक्री के साथ अपना जौहर दिखा रही थी। लोगों ने घटना की सूचना लोनावाला के ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को दी, तो वे भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मारपीट करने वाली इन महिलाओं को रोकना काबू में करना चाहा। लेकिन शराब के नशे में धुत इन महिलाओं ने पुलिस की भी एक न सुनी। उनमे वर्दी का भी डर नजर नहीं आया। हंगामे के दौरान पुलिस के साथ यहां के व्यापारियों ने बेकाबू महिलाओं को किसी तरह कब्जे में लेकर पुलिस थाने तक ले जाया गया। बहरहाल, लोनावाला पुलिस महिलाओं का नशा उतारने की कोशिशों में जुटी है, जांच जारी है।