Sunday, September 22, 2024
HomeChhatttisgarhक्या ED के सामने सौम्या ने खोल दी ''सरकार'' की पोल ?...

क्या ED के सामने सौम्या ने खोल दी ”सरकार” की पोल ? क्या कहा उसके वकील ने, देखे वीडियो

रायपुर : छत्तीसगढ़ की सुपर CM सौम्या चौरसिया आखिरकर जेल पहुंच ही गई। लेकिन जेल दाखिल होने से पहले उनकी दास्तान चर्चा में है। इसकी तस्दीक सौम्या के वकील के कथनो से भी हो रही है। आरोपी सौम्या के वकील मनिंदर सिंह का कथन सुनिए। उनका कहना है कि ED ने अपनी पूछताछ पूरी कर ली है। ED ने खुद सौम्या की रिमांड नहीं मांगी है। सूत्रों का दावा है कि सौम्या के वकील का कथन गौरतलब है।

सूत्रों ने दावा किया है कि ED हिरासत में आरोपी सौम्या भी अन्य आरोपियों की तर्ज पर खुद को सरकारी गवाह बनाए जाने की गुहार लगाती रही। हालांकि उसने आखिरी वक्त नया दांव खेला था। उसकी पैतरेबाजी से जाँच अधिकारी वाकिफ थे। लिहाजा एजेंसियों ने पूछताछ और दस्तावेजी प्रमाणों को आधार बना कर सौम्या के बयान रिकार्ड किये। सौम्या की नई चाल को बखूबी जानते -बुझते उसकी वीडियोग्राफ़ी की खबरे भी आ रही है। 

सूत्रों का दावा है कि आरोपी सौम्या ने अपने बचाव में कई ऐसे रहस्यों पर से पर्दा हटाया है, जो कुछ कारोबारियों और नेताओं के लिए मुसीबत का सबब बन सकता है। सूत्र बताते है कि अपने परिजनों को बचाने के लिए आखिरी वक्त सौम्या इकबालिया बयान के लिए तैयार हो गई। उसने बगैर किसी दबाव और निष्ठा के अपने वीडियोग्राफी बयान दर्ज कराये है। हालांकि ED की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।  देखे वीडियो

  

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img