इंडियाज बेस्ट डांसर्स के सेट पर एक्ट्रेस नोरा को देख मिलने को बेताब हुए टैरेंस ,भारती बोलीं- कोरोना का वैक्सीन आया है…  

0
8

एंटरटेनमेंट वेब  डेस्क /   अभिनेत्री नोरा फतेही फैंस उन्हें एक बार इंडियाज बेस्ट डांसर्स के सेट पर देख सकेंगे | नोरा इस दशहरे पर शो में दिखाई देंगी | शो का नया प्रोमो वीडियो भी सामने आ गया है | इस प्रोमो को काफी पसंद किया जा रहा है | नोरा को शो में देख सभी काफी एक्साइटेड हो गए | सेट पर नोरा व्हाइट कलर की ड्रेस पहनकर पहुंचीं | पूरे लुक में वो बेहद गॉर्जियस दिख रही थीं | वीडियो में दिखाया गया कि इस दशहरे नोरा फतेही इंडियाज बेस्ट डांसर में एंट्री लेंगी | नोरा को देख टैरेंस लुईस अपनी जज की कुर्सी छोड़ नोरा के पास भागते हैं |इस पर भारती कहती हैं कि टैरेंस सर ऐसे भागते आए, गिरते-पड़ते जैसे कोरोना का वैक्सीन आया है हमारे सेट पर | इसके बाद नोरा फतेही, टैरेंस लुईस और मलाइका अरोड़ा साथ में डांस करते हैं |     

ये भी पढ़े : मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ और पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह का न्यू  सॉन्ग ‘नेहू दा ब्याह रिलीज, दोनों की केमिस्ट्री लग रही लाजवाब  

बता दें कि इस शो में मलाइका अरोड़ा, गीता कपूर और टैरेंस लुईस जज हैं | बीते दिनों मलाइका अरोड़ा कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं | जिसकी वजह से कुछ दिनों के लिए नोरा फतेही को लाया गया था | शो में जब तक नोरा रहीं तो टैरेंस लुईस को नोरा के साथ फ्लर्ट करते भी देखा गया | नोरा की एंट्री को सभी ने खूब एंजॉय किया था | मलाइका के ठीक होने के बाद नोरा शो से चली गई थीं | हाल ही में गुरु रंधावा संग उनका एक नए प्रोजेक्ट में जोड़ी देखने को मिली | नोरा उस गाने के प्रमोशन में लगी हैं | शो को भी काफी पसंद किया जा रहा है | टीआरपी रेटिंग्स में भी शो टॉप 5 में बना हुआ है |

https://www.instagram.com/p/CGoo3PjqXVz/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again