
दिल्ली : – दिल्ली के चर्चित एक कथावाचक के पिता की कार तिलक नगर में बाइक से जा टकराई। हादसे के बाद कथावाचक के पिता तरुण राज अरोड़ा के साथ कुछ लोगो ने बदसलूकी की। हालांकि उनकी शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस ने 3 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। बताया जाता है कि कार अचानक एक बाइक से जा टकराई थी। हालांकि कार की धीमी रफ़्तार की वजह से बाइक सवार अचानक अनियंत्रित होकर गिर गया। इस हादसे में न तो कोई हताहत हुआ और न ही किसी को चोट पहुंची। बाइक का भी कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन बाइक सवारों ने कथावाचक के पिता और उनकी कार पर हमला कर दिया। कार के शीशे तोड़ दिए और कथावाचक अभिनव अरोड़ा के पिता तरुण राज अरोड़ा के साथ गाली – गलौज भी की। उनकी शिकायत पर पुलिस ने एहतियाती कदम उठाते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, मामले की छानबीन जारी है।

पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर ने बताया कि मॉल रोड पर सिंगला रेस्तरां के सामने अभिनव अरोड़ा के पिता एक कार में थे। कार की टक्कर के बाद बाइक सवारों ने अभिनव के पिता से यह कहकर बहस शुरू कर दी कि उनकी तेज रफ्तार होने के कारण उन्हें चोट लग सकती थी? बाइक सवारों ने बहस करते हुए कार के बोनट और खिड़की को तोडना – फोड़ना शुरू कर दिया। अभिनव अरोड़ा के पिता ने झगड़े की सूचना पुलिस को दी। उधर पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर अदालत में पेश किया जहां से उन्हें दो दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।






