Deepika Padukone: ‘सिंघम अगेन’ के प्रचार में जुटी ‘लेडी सिंघम’, बिटिया के जन्म के बाद दीपिका का पहला पोस्ट….

0
1

मुंबई: Deepika Padukone: इस बार दिवाली के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर डबल धमाका होने जा रहा है। एक तरफ ‘भूल भुलैया 3’ आ रही है तो दूसरी तरफ ‘सिंघम अगेन’ भी दिवाली पर रिलीज हो रही है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म में दीपिका पादुकोण ने ‘लेडी सिंघम’ बनकर एंट्री ली है। कल सोमवार को जारी हुए ट्रेलर में उनका अंदाज देखने लायक रहा। दीपिका ने अब इस फिल्म के प्रचार के लिए भी कमर कस ली है।

दीपिका पादुकोण बीते महीने मां बनी हैं। आज उनकी बिटिया पूरे एक महीने की हो गई हैं। अभिनेत्री ने 8 सितंबर को बेटी को जन्म दिया। बेटी के जन्म के बाद से दीपिका ने आज पहली बार सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया है। दीपिका ने फिल्म का ट्रेलर साझा कर दर्शकों को रिलीज डेट की याद दिलाई है। दीपिका इंस्टा स्टोरी पर तो लगातार अपडेट साझा कर रही थीं, लेकिन अपनी किसी फिल्म से जुड़ा पोस्ट उन्होंने पूरे एक महीने बाद आज साझा किया है।

‘सिंघम अगेन’ का ट्रेलर साझा कर दीपिका ने लिखा है, ‘फिल्म ‘सिंघम अगेन’ 1 नवंबर को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में आ रही है’। दीपिका का पोस्ट देखने के बाद फैंस अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। ‘लेडी सिंघम’ के उनके किरदार की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

फिल्म सिंघम अगेन में अजय देवगन, करीना कपूर के अलावा टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर भी हैं। वहीं, रणवीर सिंह सिंबा के रूप में नजर आएंगे तो अक्षय कुमार भी सूर्यवंशी बनकर फिल्म में चार चांद लगाने वाले हैं। इस फिल्म की कहानी रामायण की तर्ज पर बुनी गई है। अर्जन कपूर फिल्म में नेगेटिव रोल में दिखाई देंगे।