Saturday, September 21, 2024
HomeCrimeमहिला कांग्रेस अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, घर के बाहर से चलाई गई...

महिला कांग्रेस अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, घर के बाहर से चलाई गई ताबड़तोड़ पांच गोलियां, नाकाम बदमाश वारदात के बाद भाग निकले, जांच में जुटी पुलिस, कांग्रेस में घमासान

चंडीगढ़ / महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे पर जानलेवा हमला हुआ है | अज्ञात बदमाश ने उन पर पांच राउंड गोलियां दागी | बाल-बाल बची दीपा दुबे इस हमले से हैरत में है | रविवार देर रात पौने एक बजे उनके आवास के बाहर ताबड़तोड़ पांच गोलियां बरसाकर बदमाशों ने उन्हें मारने की कोशिश की थी । इस जानलेवा हमले में बाल-बाल बचीं दीपा ने राजनैतिक साजिश का अंदेशा जाहिर किया है | बताया जाता है कि फायरिंग के तत्काल बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। उधर गोलीबारी से इलाके में दहशत है | घटना की सूचना पर सेक्टर-11 थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है | बदमाशों की शिनाख्ती के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है |

सेक्टर 15/डी स्थित मकान नंबर 3353 में दीपा दुबे परिवार समेत रहती हैं। रविवार को उनके घर कुछ रिश्तेदार आए हुए थे। रात करीब पौने एक बजे जब रिश्तेदार जाने लगे तो दीपा दुबे उन्हें घर के बाहर गाड़ी तक छोड़ने आईं। इसी दौरान घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इतना ही नहीं बदमाशों ने घर पर पत्थर भी बरसाए। इसके बाद किसी तरह रिश्तेदारों ने दीपा दुबे को घर के अंदर तक सुरक्षित पहुंचाया। उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई। फायरिंग की आवाज सुनकर पड़ोसी घर के बाहर जमा होने लगे तो बदमाश मौके से फरार हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना पर देर रात डीएसपी समेत सेक्टर-11 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दीपा दुबे का बयान दर्ज किया।

मोबाइल फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौके का मुआयना किया। साथ ही वीडियोग्राफी कर सबूत इकट्ठा किए। इस दौरान फोरेंसिक टीम को घर के पास से कारतूस के दो खोल मिले। देर रात तक टीम जांच में जुटी रही। बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस अब वारदात स्थल और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है।

बताया जा रहा है कि दो बदमाश दीपा दुबे के घर के बाहर बने मैदान में पहले से घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही वह घर के बाहर निकलीं उन पर फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने देर रात कुछ संदिग्धों को हिरासत में भी ले लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।

ये भी पढ़े : यूपी में फिर एनकाउंटर, विकास दुबे स्टाइल में पुलिस ने मार गिराया बदमाश, अजीत सिंह हत्याकांड शामिल शूटर गिरधारी पुलिस एनकाउंटर में ढेर, मुख्तार अंसारी का करीबी था अजीत सिंह, तीन पुलिस कर्मी भी घायल

दीपा दुबे के बेटे साहिल दुबे ने बताया कि वह घर में थे तभी अचानक गोलियों की गूंज सुनाई दी। उन्हें लगा शार्ट सर्किट हुआ है, वह घर के बाहर भागे। इसके बाद पता चला कि बदमाशों ने उनकी मां पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। साहिल ने शक जताया की रंजिश के चलते उनकी मां पर हमला करने की कोशिश की गई है। हालांकि किन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है, इसके बारे में अभी कुछ पता नहीं चल सका है।

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img