लखनऊ : मशहूर डांसर सपना चौधरी को आज लखनऊ में पुलिस ने गिरफ्तार किया | वो यहां कोर्ट में पेश हुई थीं,जहां कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने उन्हें कस्टडी में लेकर पूछताछ की ।सपना की गिरफ्तारी से उनके प्रशंसक सकते में आ गए |

हालांकि कुछ ही देर बाद उनके खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट निरस्त कर दिया गया। सपना चौधरी को हरियाणा की डांसिंग क्वीन भी कहा जाता है। वह अपने डांस से कभी भी फैंस को निराश नहीं करतीं | इसी वजह से उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस भी बेताब रहते हैं। सपना चौधरी के डांस इवेंट में भारी संख्या में लोग शामिल होते हैं।

मशहूर डांसर सपना चौधरी को आज लखनऊ कोर्ट में पुलिस ने कस्टडी में ले लिया था । उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज है | कोर्ट से उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था | वह गुपचुप तरीके से कोर्ट पहुंची थीं। हालांकि, कुछ ही देर बाद कोर्ट से वारंट वापस करने का आदेश जारी हो गया | इसके बाद उन्हें कस्टडी से मुक्त कर दिया गया। वह एसीजेएम-5 शांतनु त्यागी की कोर्ट में पेश हुई थीं।

मामला लखनऊ के आशियाना में 13 अक्तूबर 2018 को सपना चौधरी के शो से जुड़ा है | इसके लिए आनलाइन और आफलाइन टिकट बेचे गए थे। सपना इस शो में नहीं आईं | जिस पर दर्शकों ने जमकर हंगामा किया और पैसे वापस करने की मांग की। मामले में फिरोज खान नाम के व्यक्ति ने सपना चौधरी सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था।