Saturday, September 21, 2024
HomeEntertainmentदीपिका पादुकोण के गाने पर रणवीर सिंह और रणबीर कपूर के बीच...

दीपिका पादुकोण के गाने पर रणवीर सिंह और रणबीर कपूर के बीच छिड़ी डांस की जंग, ‘दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड’ सॉन्ग पर वीडियो हुआ वायरल

एंटरटेनमेंट वेब डेस्क / सोशल मीडिया इन दिनों एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है | इस वीडियो बॉलीवुड के दो फेवरेट स्टार रणबीर कपूर और रणवीर सिंह हैं | यह एक थ्रौबेक वीडियो है, जिसमें दोनों स्टार्स को एक साथ डांस करते हुए देखा जा सकता है | दोनों स्टार फिल्म ‘यह जवानी है दीवानी’ के सॉन्ग ‘दिल्लीवाली गर्लफ्रेंड’ पर डांस कर रहे हैं | इन दोनों के डांस को देखकर वहां आस-पास मौजूद लोग दोनों को चियर कर रहे हैं |

 ये वीडियो फिल्मफेयर अपने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ घंटे पहले शेयर किया था | जिसे अब तक चार लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं | इस वीडियो में रणवीर सिंह डांस करते-करते अपना ब्लेजर उतार देते हैं | वहीं रणबीर कपूर अपने उन्हें अपने मूव दिखा रहे हैं | फिल्म यह जवानी है दीवानी में दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर लीड रोल में थे |

https://www.instagram.com/p/CAM42J9iA0r/?utm_source=ig_web_copy_link

इनके अलावा सिद्धार्थ रॉय और कल्कि कोच्लिन भी अहम किरदार में थे | फिल्म जबरदस्त हिट हुई थी | इसके गाने लोगों के जुबां पर आजतक चढ़े हुए हैं | इसमें रोमांटिक सॉन्ग से लेकर डीजे सॉन्ग भी थे | आज भी लोगों को नचा रहे हैं |

वहीं बात करें रणवीर सिंह के प्रोफेशन फ्रंट की, तो वह फिल्म ’83’ में नजर आने वाले हैं | ये भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की बायोपिक है | हालांकि इसका फोकस 1983 में हुई क्रिकेट वर्ल्डकप में भारत की पहली जीत पर रहेगा | इसमें दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रूमी देव का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी | फिल्म को 10 अप्रैल को रिलीज होना था, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से अभी तक रिलीज नहीं हो पाई है |

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img