छत्तीसगढ़ में आपस में भिड़े CRPF के जवान, सर्विस राइफल से चलाई गई गोलियां, एक की मौत, एक घायल, जाँच के निर्देश

0
4

जगदलपुर / छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में आज सुबह CRPF कैंप में एक जवानों की आपस में भिड़ंत हो गई। इस घटना में सर्विस राइफल से फायरिंग भी हुई। इसमें एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे जवान की हालत गंभीर है। उसे जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यहाँ से उसे रायपुर रेफर करने की तैयारी चल रही है। बताया जा रहा है कि आपसी विवाद के चलते फायरिंग हुई। पुलिस ने एक जवान को गिरफ्तार कर लिया है। मामला केशलूर क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, शहर सीमा से लगे केशलूर के पास CRPF 241वीं बटालियन का कैंप है। कैंप में आज सुबह जवान गिरीश कुमार का अपने साथी जवानों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी ज्यादा बढ़ी कि गिरीश ने अपनी सर्विस राइफल से फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि करीब 20 राउंड गोलियां चलाई गई हैं। गोली लगने से जवान प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य जवान संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया।फायरिंग में कुछ और जवानों के भी घायल होने का अंदेशा जाहिर किया जा रहा है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। विवाद का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। परपा थाना प्रभारी ने बताया कि कैंप के अंदर फायरिंग की घटना हुई है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

ये भी पढ़े :मुसीबत में NDTV, सुप्रीम कोर्ट में प्रणव रॉय और राधिका रॉय की दलील, कहा – हम संघर्षरत चैनल हैं, हमारे पास शेयर के अलावा कुछ भी नहीं, अगली सुनवाई सोमवार को