मशहूर सिंगर कनिका कपूर की अब जाकर COVID-19 रिपोर्ट आई निगेटिव , डॉक्टरों का बढ़ा आत्मविश्वास , ठीक होते ही कोरोना वारियर्स को गाने सुना रही है कनिका , लेकिन अभी डिस्चार्ज नहीं 

0
8

लखनऊ वेब डेस्क / लखनऊ पीजीआई में भर्ती मशहूर सिंगर कनिका कपूर इन दिनों मेडिकल स्टाफ को गाने सुनाकर अपना वक्त काट रही है | उनका चेहरा एक बार फिर खिलखिला उठा है | परिजन भी खुश है | दरअसल कोरोना वार्ड में भर्ती बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि , डॉक्टर संक्रमण की पुष्टि के लिए दोबारा जांच कराएंगे। डॉक्टरों के मुताबिक कनिका की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। कनिका में अब बुखार, खांसी और सर्दी के लक्षण नहीं हैं।

शुक्रवार को कनिका का दोबारा नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया था। शनिवार को रिपोर्ट निगेटिव आई है। डाक्टर पुष्टि के लिए दोबारा सोमवार को नमूना जांच के लिए भेजेंगे। कनिका की सेहत में सुधार में वह वार्ड के डाक्टर और स्टाफ नर्सों को गाने सुना रही हैं। उन्हें बालीवुड की कहानियां बता रही हैं।  

कनिका 11 मार्च को लंदन से लखनऊ आई थीं। कनिका ने पिछले माह 13, 14 और 15 मार्च को होली से जुड़ी दो-तीन पार्टियों में शिरकत की थी। वे छोटे आयोजन थे और कुल मिलाकर कर इनमें 250 से 300 लोगों ने शिरकत की थी। कनिका की शिरकत वाली पार्टियों में अनेक राजनेता और अधिकारी भी शामिल हुए, जिनमें उत्तर प्रदेश के कुछ मंत्री भी थे। फ़िलहाल कनिका को अस्पताल से बाहर निकल अपने परिवार का इंतजार है |