Friday, September 20, 2024
Homeमुख्य ख़बरभारत में चमगादड़ों में मिला कोरोना वायरस, पांच राज्यों में चमगादड़ों में...

भारत में चमगादड़ों में मिला कोरोना वायरस, पांच राज्यों में चमगादड़ों में वायरस मिलने से भारतीय वैज्ञानिक सकते में , किया खुलासा

दिल्ली वेब डेस्क / भारत में कोरोना वायरस इंसानों के साथ साथ चमगादड़ों में भी मिला है | अध्ययन में जुटे वैज्ञानिकों ने इसका खुलासा किया है | हालांकि यह वायरस कितना खतरनाक है , इसकी जांच हो रही है | भारत में चमगादड़ों में कोरोना के वायरस का मिलना चिंताजनक माना जा रहा है | हालांकि चमगादड़ों की प्रजाति देश में पहले से ही खतरे में है | ऐसे में उनपर कोरोना का संक्रमण चिंताजनक माना जा रहा है | वैज्ञानिक यह भी अध्ययन कर रहे है कि चीनी चमगादड़ों और भारतीय चमगादड़ों में पाए गए कोरोना वायरस किस तरह मेल खा रहे है , वो इंसानों के लिए खतरनाक है भी या नहीं |

पिछले साल चीन के वुहान शहर से आए नोवल कोरोना वायरस ने धीरे-धीरे पूरी दुनिया के कई हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया था | हालांकि यह पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता कि यह संक्रमण चीन में चमगादड़ से ही फैला था | शुरुआत में कोविड-19 को लेकर कई दावें किए गए कि ये चमगादड़ों, सांपों और चूहों से फैला है।

अब भारतीय वैज्ञानिकों ने अध्ययन में पाया है कि कोरोना वायरस चमगादड़ों में भी है। देश के 10 में से 5 राज्यों में चमगादड़ों में वायरस मिला है। चमगादड़ों की दो प्रजातियों पर अध्ययन के बाद यह खुलासा हुआ है । हालांकि दोनों प्रजाति के 586 में से 25 चमगादड़ संक्रमित मिले है , उनमे दुनिया में अभी फैला नोबल कोरोना वायरस नहीं है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद का कहना है, पुणे की नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वॉयरोलॉजी लैब में तीन साल से चमगादड़ों पर अध्ययन चल रहा था। इसी बीच, वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस को लेकर भी चमगादड़ों के नमूनों की जांच शुरू की। गले व मलाशय सैंपल की जांच में कई चमगादड़ संक्रमित पाई गईं। इनमें से दो की आंत और गुर्दा भी संक्रमित मिले। कुछ ही समय पहले केरल में निपाह वायरस भी चमगादड़ों से आया था। इसीलिए नए संक्रमण का पता लगाने के लिए उन राज्यों में लगातार निगरानी जारी है, जहां चमगादड़ ज्यादा पाए जाते हैं। 

वैज्ञानिकों ने चमगादड़ों की एक प्रजाति के लिए केरल, चंडीगढ़, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, गुजरात, ओडिशा, पुड्डुचेरी, तमिलनाडु और तेलंगाना से 508 नमूने लिए गए। जबकि दूसरी प्रजाति के 78 चमगादड़ों के नमूने केरल, कर्नाटक, चंडीगढ़, गुजरात, ओडिशा, पंजाब और तेलंगाना से लिए  गए। जांच के दौरान 12 की मौत हो गई थी। 

वैज्ञानिक डॉ. आर बाला सुब्रह्मण्यम का कहना है कि केरल के चमगादड़ों को अध्ययन में शामिल किया गया था। पुणे में इनकी टेस्टिंग के बाद कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। उनके मुताबिक कुछ समय पहले निपाह वायरस भी चमगादड़ों से ही आया था। पुणे स्थित नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ वॉयरोलॉजी की निदेशक डॉ. प्रिया अब्राहम के अनुसार हमारे अध्ययन में शामिल चमगादड़ों में से कुछ में कोरोना वायरस मिला है। हालांकि यह इंसानों तक कैसे पहुंचा? इस पर जांच और विस्तृत अध्ययन किये जाने पर उन्होंने जोर दिया है।

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img