दिल्ली वेब डेस्क / प्रधानमंत्री मोदी आज देश के मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा करेंगे|राज्यों से मिलने वाले फीडबैक से लॉक डाउन के जारी रखने या फिर रियायत देने के मामले में फैसला लिया जा सकता है | इस लिए यह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है | उधर महत्वपूर्ण खबर यह भी है कि देश के कई राज्य संक्रमण मुक्त होने की राह में है | हालाँकि अभी देश के 32 राज्य वायरस की चपेट में हैं, लेकिन सबसे अधिक देश के 16 राज्य बुरी तरह प्रभावित हैं, जहां सबसे अधिक मरीज मिले हैं और सबसे अधिक मौतें भी दर्ज हुई हैं।

वहीँ दूसरी ओर देश के बाकि 16 राज्य ऐसे हैं, जहां कुल मरीजों का आंकड़ा 450 भी पार नहीं कर सका है |यही नहीं इन राज्यों में मौतों का आंकड़ा भी दहाई के आंकड़े को नहीं छू सका है। ऐसे राज्यों के जल्द कोरोना मुक्त होने की उम्मीद है।स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, रविवार शाम तक देश के 32 राज्यों में कुल 26494 में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इन राज्यों में महाराष्ट्र सर्वाधिक मरीजों के साथ शीर्ष पर है।

इसके बाद गुजरात, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, और उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक रोगी हैं। जहां आंकड़ा दो हजार के करीब या उससे अधिक है। इसके बाद आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, बिहार, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, केरल, पंजाब और पश्चिम बंगाल हैं जहां मरीजों का आंकड़ा 223 से 955 के बीच है।कुल संक्रमितों में से 26494 मरीज इन्हीं सोलह राज्यों में हैं, जबकि कुल 768 लोगों की मौत हुई हैं।

देश के सोलह राज्य ऐसे हैं जहां अब तक केवल 417 मरीजों में वायरस की पुष्टि हुई है | इन राज्यों में अब तक केवल सात लोगों की मौत हुई है।ऐसे राज्यों में ओडिशा के साथ अंडमान निकोबार आइलैंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, गोवा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, लद्दाख, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, पुड्डुचेरी, त्रिपुरा और उत्तराखंड शामिल हैं। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि ये सभी राज्य जल्द कोरोना मुक्त होंगे। हालाँकि गोवा पहले ही संक्रमण मुक्त हो चुका है। लेकिन इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है |

आंकड़ों के अनुसार देशभर में कुल संक्रमितों की संख्या 24,506 है यानि हर राज्य में 765 मरीज हैं। वायरस की चपेट में आकर 775 लोगों की मौत हो चुकी है। इस हिसाब से हर राज्य में औसतन 24 लोगों की मौत हुई है। देश के 16 सबसे संवेदनशील राज्यों में कुल मरीजों की संख्या 24,089 है। इस अनुसार एक राज्य में 1505 मरीज हैं। कुल 768 मौतें हुई हैं इस हिसाब से एक राज्य में 48 मौतें हुई हैं। 16 सुरक्षित राज्यों की तुलना करेंगे तो कुल 417 मरीजों में औसतन हर राज्य में 26 मरीज हैं जबकि मरने वालों की संख्या 0.43 है।

ये भी पढ़े : बड़ी खबर : आठ दिसंबर तक दुनिया से पूरी तरह खत्म होगा कोरोना वायरस, डाटा ड्राइवेन इनोवेशन लैब और सिंगापुर यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एंड डिजाइन ने रिसर्च के बाद जारी की रिपोर्ट, देखें देशों की सूची
देश के ग्यारह राज्य ऐसे हैं जहां मरीजों का आंकड़ा करीब 150 के पार है लेकिन यहां अब तक किसी की जान नहीं गई है। इन राज्यों में उत्तराखंड के साथ चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, गोवा, लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, पुड्डुचेरी, मिजोरम, मणिपुर और अंडमान निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं। इन 32 राज्यों में से छह राज्य ऐसे हैं जहां कोरोना वायरस पूरी तरह नियंत्रण में है। इन छह राज्यों में अरुणाचल प्रदेश 1, गोवा 7, मणिपुर 2, मिजोरम 1, पुड्डुचेरी 7 और त्रिपुरा 2 मरीजों में वायरसकी पुष्टि हुई है। सभी छह राज्यों में अभी तक सिर्फ 20 लोगों में वायरस की पुष्टि हुई है जिसमें 90 फीसदी ठीक होकर घर लौट चुके हैं।