छत्तीसगढ़ में तेजी से फ़ैल रहा कोरोना, एक झटके में आये ढाई सौ मरीज, संक्रमण फैलने के मामले में अब तक सुरक्षित रहा प्रदेश भी अब हुआ खतरनाक, लोगों को अब ज्यादा बरतनी होगी सतर्कता

0
5

रायपुर / छत्तीसगढ़ में कोरोना अपने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ रहा है | रोजाना मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है , वही नए इलाकों से मरीज सामने आने से लगने लगा है कि इसका संक्रमण तेजी से फ़ैल रहा है | शुक्रवार को विभिन्न इलाकों से एक साथ करीब 250 मरीज सामने आने से लोग हैरत में है | छत्तीसगढ़ में अभी तक एक साथ इतने अधिक मरीज नहीं मिले थे | यह पहली बार है जब एक ही झटके में इतने अधिक मरीज पाए गए | हालांकि स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 242 मरीज मिले हैं। प्रदेश में अब कुल संक्रमित केस 5003 हो गया है। इसमें एक्टिव 1467 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि अब तक कुल मौत 24 मरीजों की मौत हो गयी है। जबकि 3512 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

राजधानी रायपुर में शुक्रवार को पिछले 24 घंटे में अब तक के सबसे ज्यादा 127 कोरोना मरीज मिले। पहली बार 100 मरीजों के साथ मरीजों का आंकड़ा 1000 पार कर गया है। रायपुर में अब मरीजों की संख्या 1102 हो गई है। रायपुर में सबसे ज्यादा मरीज मिलने का कारण विशेषज्ञों के अनुसार ज्यादा सैंपल जांच व लोगों की लापरवाही है। रायपुर में 31 मई तक केवल 15 मरीज थे। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितनी तेज गति से मरीजों की संख्या बढ़ रही है। पिछले एक माह से औसतन 30 मरीज रोज मिल रहे हैं। ये खतरनाक संकेत हैं।

प्रदेश व राजधानी में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिन जिलों में चिकित्सा उपकरणों की कमी है, वहां जल्द खरीदी की जाए। दवाओं की खरीदी, क्वालिटी कंट्रोल व आयुष्मान भारत हितग्राहियों की भी समीक्षा की। प्रदेश के 102, 108, 112 आपातकाल सेवाओं की समीक्षा के दौरान मंत्री ने ब्लैक स्पॉट व हॉट स्पॉट चिन्हांकित करने के साथ ही इन सुविधाओं की सुगमता व तत्परता के लिए निर्देश दिए।

अब तक राज्य में किस जिले में कितने कोरोना संक्रमित मरीज मिले 
रायपुर -1102 , राजनांदगांव – 434 , बिलासपुर – 367 , कोरबा – 349 , जांजगीर-चांपा – 324 , बलौदाबाजार – 301 , दुर्ग – 289 ,जशपुर – 202 , बलरामपुर -164 , रायगढ़ – 156 , सरगुजा – 147 , कवर्धा – 135 , मुंगेली – 135 , नारायणपुर – 133 , महासमुंद – 94 , कांकेर – 92 , कोरिया – 81 , बालोद – 77 , बस्तर – 65 , गरियाबंद – 65 , दंतेवाड़ा – 61 , सूरजपुर – 32 , सुकमा – 25 , धमतरी – 25 , बीजापुर -18 , कोंडागांव -14 ,पेंड्रा-गौरेला – 09 मरीज स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मिले है | 

ये भी पढ़े राजस्थान में फिर बवाल, कांग्रेस सरकार के फोन टैपिंग पर CBI जांच की मांग, बीजेपी ने गहलोत सरकार से किये 5 सवाल, सरकार बचाने के लिए नेताओं समेत कई लोगों के गैरकानूनी रूप से फ़ोन टैपिंग का लगाया आरोप, बीजेपी ने पूछा- राजस्थान में यह इमरजेंसी जैसी हालत नहीं है ?