Saturday, September 21, 2024
HomeNationalदेशभर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 5734 हुई, अब तक 166 की मौत, पिछले 24 घंटे...

देशभर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 5734 हुई, अब तक 166 की मौत, पिछले 24 घंटे में सामने आए 773 नए मामले, ओडिशा में लॉक डाउन 30 अप्रैल तक बढ़ा

दिल्ली वेब डेस्क / देश में संपूर्ण लॉकडाउन के बीच कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। आज महाराष्ट्र में 162, गुजरात में 55, पंजाब में आठ, बिहार में 12, झारखंड में चार, मध्यप्रदेश में छह और छत्तीसगढ़ में एक नए मामले सामने आए हैं। वहीं, झारखंड में कोरोना से आज पहली मौत हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 540 नए मामले आए हैं और 17 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 5734 हो गई है। जिसमें 5095 सक्रिय हैं, 473 लोग स्वस्थ हो गए या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 166 लोगों की मौत हुई है।

उधर मध्य प्रदेश का इंदौर शहर अब कोरोना का एपीसेंटर बन गया है | अकेले इंदौर में अब तक कोरोना के 213 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 22 लोगों का मौत हो चुकी है | गुरुवार को कोरोना संक्रमण की चपेट में आए एक डॉक्टर ने भी आज दम तोड़ दिया | डॉक्टर की मौत से पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया है | ओडिशा ने लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। अभी तक लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा करने वाला ओडिशा पहला राज्य है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने केंद्र सरकार से 30 अप्रैल तक ट्रेन और हवाई सेवा शुरू ना करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में शैक्षणिक संस्थान 17 जून तक बंद रहेंगे।

ये भी पढ़े : लाॅकडाउन में निजी स्कूलों द्वारा नही की जा सकेगी फीस की वसूली, शिकायत मिलने के बाद राज्य सरकार ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को फिर जारी किये निर्देश

बिहार में भी आज 12 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें सिवान में एक परिवार के 10 लोग शामिल हैं। इसी के साथ राज्य में अब संक्रमित मामलों की कुल संख्या 51 हो गई है। जबकि महाराष्ट्र में पिछले 12 घंटे के अंदर कोरोना के 162 नए केस आए हैं | इसमें अकेले मुंबई में 143 केस आए हैं | राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 1297 हो गई है |

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img