Sunday, September 22, 2024
HomeNationalदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 47 लाख के पार, 24 घंटे...

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 47 लाख के पार, 24 घंटे में सामने आए 94 हजार नए मामले, 1114 लोगों की मौत

दिल्ली / दुनिया में सबसे ज्यादा तेजी से कोरोना संक्रमण भारत में ही फैल रहा है| देश में पिछले 24 घंटों में 94,372 नए मामले सामने आए हैं| इससे पहले 11 सितंबर को रिकॉर्ड 97,570 संक्रमण के मामले दर्ज हुए थे| वहीं 24 घंटे में 1114 लोगों की जान चली गई है| देश में दो सितंबर से लगातार हर दिन एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है |अच्छी खबर ये है कि 24 घंटे में 78,399 मरीज ठीक भी हुए हैं |

ये भी पढ़े : छत्तीसगढ़ में कोरोना का बढ़ता ग्राफ, एक ही दिन में 3120 नए मरीज आये सामने, 21 की मौत, 700 से ज्यादा मरीजों ने कोरोना से जीती जंग, कुल संक्रमितों की संख्या 61 हज़ार पार

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 47 लाख 54 हजार 357 हो गई है| इनमें से 78,586 लोगों की मौत हो चुकी है| एक्टिव केस की संख्या 9 लाख 73 हजार 175 हो गई और 37 लाख 02 हजार 596 लोग ठीक हो चुके हैं| संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब चार गुना अधिक है|

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img