Sunday, September 22, 2024
HomeNationalदेश में 49 लाख के पार पहुंचा कोरोना का आंकड़ा, एक दिन...

देश में 49 लाख के पार पहुंचा कोरोना का आंकड़ा, एक दिन में सामने आए 83809 नए मामले, 1054 की मौत 

दिल्ली / देश में कोरोना वायरस महामारी तेजी से फैल रही है| अबतक 80 हजार से ज्यादा कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है और संक्रमितों का आंकड़ा 50 लाख के करीब पहुंच गया है| देश में पिछले 24 घंटों में 83,809 नए मामले सामने आए हैं| इससे पहले 11 सितंबर को रिकॉर्ड 97,570 संक्रमण के मामले दर्ज हुए थे| वहीं 24 घंटे में 1054 लोगों की जान चली गई है| देश में दो सितंबर से लगातार हर दिन एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है| अच्छी खबर ये है कि 24 घंटे में 79,292 मरीज ठीक भी हुए हैं |

ये भी पढ़े : छत्तीसगढ़ में कोरोना का बढ़ता ग्राफ, 3336 नए संक्रमित मरीज आये सामने, 18 की मौत, 954 डिस्चार्ज, कुल संक्रमितों का आंकड़ा 67 के पार

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 49 लाख 30 हजार 237 हो गई है| इनमें से 80 हजार 776 लोगों की मौत हो चुकी है| एक्टिव केस की संख्या 9 लाख 90 हजार 061 हो गई और 38 लाख 59 हजार 400 लोग ठीक हो चुके हैं| संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब चार गुना अधिक है|

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img