Friday, September 20, 2024
HomeHealthभारत में कोरोना ने पकड़ी रफ़्तार , संक्रमितों का आंकड़ा 2 लाख...

भारत में कोरोना ने पकड़ी रफ़्तार , संक्रमितों का आंकड़ा 2 लाख 86 हजार पार , पूरी दुनिया में आया पांचवे नंबर पर

निशांत चौधरी

दिल्ली वेब डेस्क / भारत में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे है | इस महामारी से मरने वालों के आंकड़ों में तेजी से इजाफा हो रहा है | पिछले 24 घंटे में कोरोना से 357 लोग अपनी जान गंवा चुके है | भारत सरकार स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी किये गए नए अपडेट के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना संक्रमण के 9 हजार 996 नए मामले सामने आए हैं | देश में कुल मरीजों का आंकड़ा 2 लाख 86 हजार 579 हो गया है | अब पूरी दुनिया में कोरोना के मरीजों की गिनती में भारत ने स्पेन को पीछे कर पांचवे स्थान पर है | इस जानलेवा वायरस के चपेट में आकर अब तक भारत में 8 हजार 102 लोगों की मौत हो गई है | 

हालांकि राहत की बात ये है कि भारत में अब कोरोना से ठीक होने वालों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है | अब तक 1 लाख 41 हजार से अधिक लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं | वही देश में एक्टिव केस की संख्या 1 लाख 37 हजार 448 है। महाराष्ट्र में कोरोना का असर सबसे ज्यादा दखने को मिला हैं | यहां कुल संक्रमितों का आंकड़ा 94 हजार को पार कर गया है | वही 3438 लोगों की मौत हो चुकी है | मौजूदा वक्त में 46 हजार से अधिक एक्टिव केस सिर्फ महाराष्ट्र में है | दूसरे नंबर पर तमिलनाडु है  जहां कुल मरीजों की संख्या करीब 37 हजार है और 326 लोगों की मौत हो चुकी है | अभी करीब 17 हजार से अधिक एक्टिव केस है | दिल्ली की बात करे तो यहाँ भी मरीजों का आंकड़ा 33 हजार के करीब पहुंच गया है | अभी कुल मरीजों की संख्या 32 हजार 810 है | जिसमें 984 लोगों की मौत हो चुकी है |  जबकि 12 हजार से अधिक लोग ठीक हो कर घर को लौट चुके है | दिल्ली में अभी 19 हजार 581 एक्टिव केस हैं |  वही छत्तीसगढ़ में भी लगभग 1300 के करीब मरीज सामने आ चुके है जिसमे 6 लोगो की जान भी गई है। वही 400 से ज्यादा मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके है | उधर छत्तीसगढ़ के पडोसी राज्य मधयप्रदेश में भी कोरोना के कुल 9849 मामले सामने आ चुके है | इसमें से 420 से अधिक लोगो की जान जा चुकी है | तो वही 6729 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है |   

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img